Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    न्यूज़

    कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत

    adminBy adminAugust 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झांसी, 06 जुलाई (ता)। माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा गत दिवस देर रात झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ। इसमें अबान के एक अन्य साथी की भी मौत हो गई, जबकि 3 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
    पुलिस के अनुसार, पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास हाईवे पर गत देर रात यह भीषण हादसा हुआ। कानपुर से झांसी की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे एक की पहचान माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
    स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।
    पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया लगता है कि हादसा कार के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। अबान अहमद, अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। उसका बड़े भाई अली अहमद इस समय झांसी जेल में निरुद्ध है। उमर अहमद सबसे बड़ा बेटा, जो लखनऊ जेल में बंद है। एक रियल एस्टेट कारोबारी के अपहरण और हमले का मामला उस पर दर्ज है। दूसरा बेटा अली अहमद इस समय झांसी जेल में बंद है। इससे पहले वह पहले नैनी सेंट्रल जेल, प्रयागराज में बंद था। कुछ समय पहले ही उसे झांसी जेल भेजा गया था। असद अहमद तीसरा बेटा है, जो 2023 में पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मारा गया था। अहजम अहमद चौथा बेटा है। बालिग होने के बाद अक्टूबर 2023 में बाल सुधार गृह से रिहा हो गया था। तब उसे उसकी बुआ के साथ भेजा गया था। आबान अहमद अतीक का सबसे छोटा और पांचवां बेटा था। जिसकी कार हादसे में मौत हुई है।

    Aban Ahmed Accident Atiq Ahmed's youngest son died in an accident after the car hit a divider. jhansi tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज

    August 6, 2026

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026

    बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.