मुंबई, 06 अप्रैल (अम)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सिर्फ वैवाहिक विवाद के आधार पर किसी जीवनसाथी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप नहीं लगाया जा सकता। अदालत ने कहा कि घरेलू जीवन में मतभेद और तनाव सामान्य बात है और इसे सीधे तौर पर आत्महत्या से जोड़ना उचित नहीं है। नागपुर बेंच ने यह टिप्पणी करते हुए एक 49 वर्षीय महिला के खिलाफ दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को खारिज कर दिया। यह मामला 2019 में अमरावती पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था।अदालत ने अपने आदेश में कहा कि किसी…
Author: admin
नई दिल्ली, 06 अप्रैल (अम)। पश्चिम एशिया संघर्ष का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के देश इन समय ईंधन की कमी से जूझ रहे हैं। इसी बीच नेपाल पर पेट्रोलियम उत्पादों की कमी का असर दिखने लगा है। सरकार ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सरकारी महकमे और शैक्षिक संस्थानों के लिए वर्किंग वीक को छह दिन से घटाकर पांच दिन कर दिया है। गत दिवस हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी। हिमालयी देश में अब तक…
लखनऊ 06 अप्रैल। निजी नर्सिंग कॉलेजों के निरीक्षण में होने वाली धांधली रोकने की नई रणनीति बनाई गई है। अब निरीक्षण करने वाली टीम को बॉडी कैमरा लगाना होगा। हर गतिविधि का लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश में हर साल करीब 250 निजी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं जो कॉलेज पहले से खुले हैं, उनमें सीटें बढ़ाने के लिए भी निरंतर आवेदन आ रहे हैं। इस वर्ष नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के डिप्लोमा एवं डिग्री कोर्स के लिए आनलाइन आवेदन लिए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी में करीब ढाई हजार से अधिक आवेदन जमा हुए हैं।…
लखनऊ, 06 अप्रैल (अम)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से ब्लड बैंकों की जांच चल रही है। पांच दिन में 43 जिलों के 201 ब्लड बैंकों की जांच की गई। इस दौरान 47 ब्लड बैंकों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। प्रदेश में स्थित चौरिटेबल और सोसाइटी द्वारा संचालित ब्लड बैंकों के लिए जांच अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत हर ब्लड बैंक में संसाधन और संचालन व्यवस्था का सत्यापन किया जा रहा है जांच में मुख्य रूप से ब्लड को तय तापमान पर भंडारण करने, मानक अनुरूप टेस्टिंग, तकनीकी स्टाफ…
नई दिल्ली, 06 अप्रैल (अम)। कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट और विदेश में कारोबार होने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सरमा पर चुनावी हलफनामे में कई जानकारियां छुपाने के आरोप भी लगाए और चुनाव आयोग से उनका नामांकन रद्द करने की मांग की। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार देकर हमला बोला। खेड़ा ने गत दिवस आरोपों के समर्थन में कुछ दस्तावेज भी दिखाए। उन्होंने दावा किया कि भुइयां के पास यूएई,…
अंबेडकरनगर, 06 (अम)। सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया गांव की बीएड द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने ऑनलाइन एप से सल्फास मंगवाकर खा लिया। उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर में छात्रा की मौत हो गई। गत दिवस पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।मृतका के परिजनों के मुताबिक गत दिवस घर पर छात्रा लक्ष्मी (24) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।छात्रा की बड़ी बहन अंजली…
बहराइच, 06 अप्रैल (अम)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने कलर प्रिंटर से जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गत दिवस यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गत दिवस की गई कार्रवाई में आरोपियों के पास से नकली नोट और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की गश्ती टीम ने गुजरातीपुरवा मोड़ के पास चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से 11,500 रुपये के…
लखनऊ,06 अप्रैल। यूपी से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने की बजाए ठहर गया। कई जिलों में आंधी-बारिश के कारण हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई और 26 से ज्यादा लोग घायल हो गए। फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। तारों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई और रेल-विमान संचालन पर भी असर पड़ा। मौसम मुख्यालय ने लखनऊ समेत 50 जिलों में तेज हवा के साथ बौछार और बिजली गिरने की आशंका का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड में वर्षाजनित हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कानपुर में एक इटावा के भरथना…
बिजनौर, 06 अप्रैल। मेरठ और गौतमबुद्धनगर के चार संदिग्ध आतंकियों की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद बिजनौर पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। चार महीने पहले एके-47 और ग्रेनेड के साथ वायरल वीडियो में जिस युवक को पुलिस ने क्लीनचिट दी थी एटीएस की जांच में वह संदिग्ध आतंकी निकला। दुबई में बैठे मेरठ के इस युवक का आतंकी कनेक्शन मिलने के बाद एसपी बिजनौर ने तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को सस्पेंड करते हुए सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह को भी हटा दिया है। नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल की नवंबर माह में…
नई दिल्ली 04 अप्रैल। दिल्ली हाईकोर्ट ने मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, जिन्हें पूकी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, उनके व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करते हुए एक अहम अंतरिम आदेश जारी किया है. कोर्ट ने अनिरुद्धाचार्य के नाम, आवाज और छवि का अनधिकृत उपयोग करके मीम्स, वीडियो या किसी भी अन्य सामग्री, जिसमें एआई या डीपफेक सामग्री शामिल है बनाने पर रोक लगा दी है. 30 मार्च को जस्टिस तुषार राव गेडेला ने अनिरुद्धाचार्य द्वारा दायर एक मुकदमे के जवाब में यह आदेश सुनाया, जिसमें बिना अनुमति उनके नाम, आवाज और छवि के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई.…
