Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»10 साल बाद ‘मिस इंडिया अर्थ’ हिंदू धर्म में लौटीं, आतिफ से किया था प्रेम विवाह
    देश

    10 साल बाद ‘मिस इंडिया अर्थ’ हिंदू धर्म में लौटीं, आतिफ से किया था प्रेम विवाह

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 9, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे 09 मार्च।महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली प्रसिद्ध मॉडल और ‘मिस इंडिया अर्थ 2019’ की विजेता रहीं सायली सुर्वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सायली ने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने विधि-विधान के साथ शुद्धीकरण प्रक्रिया पूरी की और अपना नाम बदलकर अब ‘आद्या सुर्वे’ रख लिया है। इस धर्मांतरण और घर वापसी के पीछे सायली ने अपने वैवाहिक जीवन के बेहद दर्दनाक अनुभवों को साझा किया है।

    प्यार के लिए बदला था धर्म, अब बताया ‘जिंदगी की सबसे बड़ी भूल’
    सायली सुर्वे ने अपने परिवार के कड़े विरोध के बावजूद मीरा-भाईंदर के व्यवसायी आतिफ तासे से प्रेम विवाह किया था। उस समय उन्होंने इस्लाम अपना लिया था और उनका नाम ‘अतेज़ा तासे’ रखा गया था। हालांकि, उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा समय तक ठीक नहीं चल पाया।

    मीडिया से बात करते हुए सायली ने इस शादी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही उनका शोषण शुरू हो गया था। सायली ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनकी वजह से उन्होंने कई साल तक हालात सहन किए।

    सायली ने खुलासा किया कि उनके चार बच्चे हैं और केवल बच्चों के भविष्य और उनके साथ की खातिर उन्होंने 10 साल तक यह प्रताड़ना सही। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “एक मां कभी नहीं चाहती कि उसका घर टूटे या बच्चों के सिर से माता-पिता का साया हटे, लेकिन इंसान के तौर पर अब मेरा धैर्य जवाब दे चुका था।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया गया और पुलिस से मदद मांगने पर भी कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली।
    लगातार हो रहे शोषण से तंग आकर सायली ने हिंदुत्ववादी संगठनों से संपर्क किया। इसके बाद पिंपरी-चिंचवड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हवन और मंत्रोच्चार के साथ उनकी हिंदू धर्म में वापसी हुई। इस दौरान सांसद मेधा कुलकर्णी, विधायक उमा खापरे और बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    Mumbai pune tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.