Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»नीतीश के बेटे निशांत कुमार जदयू में शामिल
    चुनाव

    नीतीश के बेटे निशांत कुमार जदयू में शामिल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 9, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना, 09 मार्च (जा)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अब जदयू की सियासत को धार देंगे। उन्होंने गत दिवस जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू में शामिल होने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को खूब बधाइयां मिल रही हैं। निशांत ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद यह संकल्प लिया है कि उनके पिता ने जो 20 वर्षों में बिहार की जनता की जो सेवा की है, उससे प्रेरणा लेकर वे जनसेवा से जुड़े हैं। वे अपने पिता के किए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
    जदयू के नेताओं द्वारा निशांत कुमार को खूब बधाईयां मिल रही हैं। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि निशांत कुमार जनता की सेवा के लिए आए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने निशांत कुमार को बधाई देते हुए कहा कि जदयू के लिए ऐतिहासिक दिन है। निशांत कुमार का पार्टी सदस्य बनना नया सूर्याेदय जैसा है।
    बिहार नागरिक परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं जदयू के सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद कहा कि आने वाले समय में निशांत कुमार बिहारवासियों की आकांक्षा के ध्वजवाहक बनेंगे और उनके निर्देशन में पार्टी नई ऊंचाई मिलेगी। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, पार्टी के नेता डॉ. नवीन आर्या, विद्यानंद विकल एवं लोकप्रकाश सिंह ने निशांत कुमार को जदयू की सदस्यता लेने पर उन्हें उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।
    पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के सदस्य एवं झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, विधायक श्याम रजक, दुलालचंद गोस्वामी, महेश्वर हजारी, शीला मंडल, विधायक दामोदर रावत, मीना कामत, ईश्वर मंडल, रणधीर सोनी, वशिष्ठ सिंह शामिल रहे। इसके साथ ही सिद्धार्थ पटेल, शालिनी मिश्रा, अजय कुमार चौधरी, भीष्म कुशवाहा, रमेश ऋषिदेव, इंद्रदेव पटेल, विजय सिंह निषाद, ललित नारायण मंडल, नचिकेता मंडल, अरुण मांझी, पंकज मिश्रा, सुधांशु शेखर, राज कुमार राय, कोमल सिंह, रणधीर सिंह, रूहेल रंजन, समृद्धि वर्मा, मांजरिक मृणाल, विशाल शाह, जितेंद्र कुमार, कलधार मंडल, आदित्य कुमार, कुमुद वर्मा, राजवर्धन आजाद, रीना यादव समेत अन्य नेताओं ने निशांत कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी।

    Desh Nitish's son Nishant Kumar joins JDU Patana Political tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026

    भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.