चित्रकूट, 09 मार्च (अम)। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर बनाड़ी गांव के पास बांके सिद्ध देव स्थान पर गत दिवस मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया जिसमें सदर सीओ समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना तब हुई जब डीआईजी राजेश एस. तहसील दिवस में सदर तहसील आए थे। उसके बाद शाम को डीआईजी के साथ कई पुलिसकर्मी बांके सिद्ध देव स्थान गए थे। वहां अचानक धुएं के कारण पीपल और महुआ के पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले से वहां भगदड़ मच गई और कुछ पुलिसकर्मियों ने कारों में घुसकर अपनी जान बचाई। तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर दो एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
घायलों में सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा, हमराही विनोद कुमार, शिव कुमार मिश्रा, प्रेमचंद्र, एसआई शैलेंद्र सिंह, सीओ चालक केवल चौधरी, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र, सुभाष चंद्र पांडेय और मो. बसहर शामिल हैं। मधुमक्खियों के काटने से उनके चेहरे, हाथ और गर्दन सहित अन्य जगहों पर सूजन आ गई थी। डीआईजी राजेश एस. और एसपी अरुण कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इलाज के बाद सभी पुलिसकर्मियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पांच दिन पहले भी हमला कर चुकी हैं मधुमक्खी
बनाड़ी सिद्धपुर स्थित देव स्थान पर दो मार्च को भी मधुमक्खी हमला कर दुल्हन समेत कईयों को घायल कर चुकी हैं। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा निवासी विमल कुमार शादी के बाद पत्नी सपना देवी, पूजा, नथिया, संतोषिया, अर्चना, नेहा, रोहित, गुलाबिया देवी को मधमिक्खियों ने काट कर घाायल किया था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

