एटा 12 जनवरी। यूपी के एटा में ऑनर किलिंग की वारदात हुई है। लड़की के घरवालों ने बेटी और उसके प्रेमी की गांव के सामने गला काटकर हत्या कर दी। दोनों ने एक महीने पहले ही घर से भागकर प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। 19 साल की लड़की शनिवार को घर लौट आई। अगले दिन यानी रविवार को 24 साल का प्रेमी, लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों छत पर बात कर रहे थे, तभी लड़की के घरवालों ने देख लिया। गुस्साए घरवालों ने दोनों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पहले लड़की का,…
Author: admin
बलरामपुर/देवरिया, 12 जनवरी। बलरामपुर और देवरिया में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई मजारों को प्रशासन ने ढहा दिया। बलरामपुर के सोहेलवा संरक्षित क्षेत्र के कोल्हुई में पांच दशक पहले वन विभाग की जमीन कब्जा कर बनाई गई मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो घंटे में पूरी मजार ध्वस्त कर मैदान बना दिया गया। जमा मलबे को भी हटा दिया गया है। हालांकि पुलिस ने गोपनीय तरीके से पूरी कार्रवाई की है। मजार पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया था। अब जमीन को वन…
अमरोहा 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दिनदहाड़े बीच सड़क पर हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना घटी है। मामला रोडरेज का है। गाड़ी की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खौफनाक वारदात में बदल गया। दरअसल, बंबूगढ़-जोया बाइपास पर कार और बाइक की हल्की टक्कर के बाद भड़के युवकों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। अमरोहा जिला कोर्ट में तैनात सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पेशकार राशिद हुसैन की पत्नी और बच्चों के सामने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कई किलोमीटर तक पीछा कर संभल चौराहे पर सरेआम…
नई दिल्ली 12 जनवरी। इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का रविवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 43 साल के प्रशांत का निधन दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर पर हुआ। पीटीआई के अनुसार, सिंगर-एक्टर काे कार्डियक अरेस्ट आने बाद दिल्ली के द्वारका स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। प्रशांत टीवी शो इंडियन आइडल सीजन 3 जीतकर मशहूर हुए थे। वह वेब सीरीज पाताललोक के दूसरे पार्ट में भी नजर आए थे। प्रशांत इसके अलावा सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में भी नजर आने…
नई दिल्ली, 12 जनवरी। डिजिटल संपत्ति बाजार में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी वित्तपोषण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है। अब क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर खाता खोलने के लिए लाइव सेल्फी, जियो टैगिंग और उन्नत पहचान सत्यापन अनिवार्य होगा।इसके तहत क्रिप्टो एक्सचेंजों को अब ‘आभासी डिजिटल संपत्ति’ सेवा प्रदाता के रूप में वर्गीकृत किया गया है। पहले जहां केवल दस्तावेज अपलोड कर केवाईसी पूरी हो जाती थी, अब एक्सचेंजों को उपयोगकर्ताओं की पहचान के लिए गहन जांच प्रक्रिया अपनानी होगी।नए नियमों के अनुसार, क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर अकाउंट…
लखनऊ 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बार फिर जीएसटी चोरी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस सिंडिकेट ने सरकार को करीब 100 करोड़ रुपये की चपत लगाई है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें केंद्रीय जीएसटी विभाग के एक तैनात इंस्पेक्टर मोहित अग्रवाल का भी नाम सामने आया है, जिसे अब आरोपी बनाया गया है. जांचकर्ताओं के अनुसार, यह गिरोह फर्जी कंपनियां (शेल कंपनियां) बनाने, जाली चालान (फेक इनवॉइस) जारी करने और फर्जी ई-वे बिल तैयार करने के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत दावा…
नई दिल्ली, 12 जनवरी। डीएमके के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आई. पेरियासामी ने गत दिवस साफ कहा कि तमिलनाडु मे गठबंधन सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन कांग्रेस समेत किसी भी सहयोगी दल के साथ सत्ता साझा करने के पक्ष में नहीं हैं।तमिलनाडु कांग्रेस द्वारा सत्ता में हिस्सेदारी की दोबारा मांग पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पेरियासामी ने कहा कि हालांकि पार्टी को ऐसी मांग करने का अधिकार है, लेकिन डीएमके ने कभी भी गठबंधन व्यवस्था का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कभी गठबंधन सरकार…
लखनऊ, 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित होने के बावजूद 13 अवर अभियंता (जूनियर इंजीनियर सिविल) ने समय पर ज्वाइनिंग नहीं की। नोटिस देने के बाद भी जवाब न मिलने पर इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है।इस संबंध में स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इन अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पालिका केंद्रीयत अभियंत्रण सेवा नियमावली के तहत अवर अभियंता (सिविल) के पद पर नियुक्ति दी गई थी।बार-बार…
बागपत 12 जनवरी। पुरा महादेव गांव से मेरठ-बड़ौत रोड तक सड़क के चौड़ीकरण की तैयारी चल रही है। चौड़ीकरण से बागपत व मेरठ के करीब 20 से ज्यादा गांवों के किसानों को गन्ना डालने में रहेगी आसानी होगी। इस रोड से हजारों वाहन गुजरते हैं। आसपास के गांवों के किसानों को इससे गन्ना लेकर मिल में जाना होता है। इसके लिए करीब दस दिन तक पीडब्ल्यूडी के कर्मियों ने सर्वे किया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर सडक़ चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।मेरठ से बड़ौत की तरफ 21 किमी दूरी से पुरा महादेव के लिए गांवों के बीच से…
नई दिल्ली, 10 जनवरी। बॉर्डर 2, 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है, और इसमें मोना सिंह, अन्या सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा भी मुख्य महिला किरदारों में हैं. फिल्म का गाना, घर कब आओगे, हाल ही में रिलीज हुआ था, और वरुण धवन को गाने में अपने परफॉर्मेंस के लिए ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।वरुण धवन फिल्म में ‘कर्नल होशियार सिंह दहिया’ का रोल निभाएंगे। वरुण…
