Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»100 करोड़ की कर चोरी गिरोह में सीजीएसटी का इंस्पेक्टर भी शामिल
    देश

    100 करोड़ की कर चोरी गिरोह में सीजीएसटी का इंस्पेक्टर भी शामिल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 12, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बार फिर जीएसटी चोरी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस सिंडिकेट ने सरकार को करीब 100 करोड़ रुपये की चपत लगाई है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें केंद्रीय जीएसटी विभाग के एक तैनात इंस्पेक्टर मोहित अग्रवाल का भी नाम सामने आया है, जिसे अब आरोपी बनाया गया है.

    जांचकर्ताओं के अनुसार, यह गिरोह फर्जी कंपनियां (शेल कंपनियां) बनाने, जाली चालान (फेक इनवॉइस) जारी करने और फर्जी ई-वे बिल तैयार करने के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत दावा कर रहा था. इन फर्जी लेन-देन से सरकार के खजाने को करीब 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. गाजियाबाद के कवि नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले की जांच STF ने संभाली.

    STF ने हरदीप सिंह उर्फ प्रिंस (नई दिल्ली स्थित स्क्रैप कारोबारी), जितेंद्र झा, पुनीत अग्रवाल और शिवम सिंह को गिरफ्तार किया है. ये सभी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. जांच में पता चला कि गिरोह ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में दर्जनों फर्जी फर्में रजिस्टर कराई थीं.

    एसटीएफ के मुताबिक आरोपी पुनीत अग्रवाल की एक फर्म एडॉन ऑटोमोबाइल है। ये फर्म भी बोगस थी। करोड़ों का हेरफेर इसके जरिये किया गया था। तीन महीने पहले इस फर्म को सस्पेंड कर दिया गया था। तब पुनीत ने इंस्पेक्टर मोहित अग्रवाल के जरिये इस फर्म को रिस्टोर करवा लिया था। उस पर फिर से लेनदेन शुरू कर दिया था। इंस्पेक्टर को इसके एवज में 40 हजार रुपये दिए थे।

    इंस्पेक्टर ने लाखों वसूले, चैट में मिले सबूत
    इंस्पेक्टर मोहित अग्रवाल ने गिरोह की विभागीय तौर पर मदद की जिससे आरोपी हेरफेर करते रहें। इसके बदले में उसने लाखों रुपये वसूले। अंदेशा है कि इस तरह सैकड़ों फर्मों में उसने खेल किया। एसटीएफ ने पुनीत के मोबाइल से इस संबंध में अहम व्हाट्सएप चैट जुटाया है। इसमें पुनीत और इंस्पेक्टर लेनदेन से लेकर हेरफेर करने की बातचीत कर रहे थे।

    सीओ एसटीएफ प्रमेश शुक्ला ने बताया कि इंस्पेक्टर की भूमिका सामने आई है। गिरोह में वह भी शामिल है। इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

    जांच में एक हरियाणा निवासी दलाल आलोक का नाम भी सामने आया है, जिसने कथित तौर पर हरदीप सिंह को एकमुश्त कमीशन पर फर्जी फर्में उपलब्ध कराईं. पुनीत अग्रवाल के फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट्स में भुगतान, कमीशन और रिकॉर्ड में हेरफेर से जुड़ी बातचीत मिली है, जो इस पूरे नेटवर्क की गहराई को दर्शाती है.

    STF अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जांच का दायरा अब यूपी के अलावा पड़ोसी राज्यों तक बढ़ाया जा रहा है. आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की प्रबल संभावना है.

    100-crore-tax-evasion-case lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.