Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अमरोहा में बीच सड़क पर जज के पेशकार को घेरकर पीटा, पत्नी-बच्चों के सामने गई जान
    देश

    अमरोहा में बीच सड़क पर जज के पेशकार को घेरकर पीटा, पत्नी-बच्चों के सामने गई जान

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 12, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरोहा 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दिनदहाड़े बीच सड़क पर हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना घटी है। मामला रोडरेज का है। गाड़ी की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खौफनाक वारदात में बदल गया। दरअसल, बंबूगढ़-जोया बाइपास पर कार और बाइक की हल्की टक्कर के बाद भड़के युवकों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। अमरोहा जिला कोर्ट में तैनात सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पेशकार राशिद हुसैन की पत्नी और बच्चों के सामने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कई किलोमीटर तक पीछा कर संभल चौराहे पर सरेआम इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल निवासी राशिद हुसैन रविवार दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी रुखसार, भतीजे सलमान और तीन बच्चों के साथ कार से मुरादाबाद जिले के गांव पट्टी स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बंबूगढ़-जोया बाईपास पर नहर की पुलिया के पास पहुंची, तभी पीछे से गलत दिशा से ओवरटेक कर रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाइक पर गांव हुसैनपुर निवासी नफीस अपने दो बेटों अदयान (14) और अरहान (8) के साथ सवार था।
    हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। उन्हें जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद राशिद हुसैन और बाइक सवारों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद राशिद अपनी कार लेकर आगे निकल गए।

    पुलिस के अनुसार, घायल नफीस के बड़े बेटे शान ने कलीम, नसीम, कसीम और अन्य युवकों को फोन कर बुला लिया। सभी बाइक से राशिद हुसैन की कार का पीछा करते हुए डिडौली कोतवाली क्षेत्र के संभल चौराहे तक पहुंच गए। वहां आरोपियों ने कार को चारों ओर से घेरकर रोका। राशिद को खींचकर कार से बाहर निकाला गया। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपियों ने बिना कुछ सुने राशिद पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि राशिद कुछ ही देर में अधमरा होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद वे दोबारा उठ भी नहीं सके। पत्नी रुखसार, भतीजा सलमान और मासूम बच्चे रोते-बिलखते हुए आरोपियों के सामने हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ने की गुहार लगाते रहे। हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। सरेआम हुई पिटाई में राशिद की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद राशिद हुसैन का शव उनकी ससुराल जोया के इकबाल नगर द्वितीय ले जाया गया। वहां बड़ी संख्या में परिजन, वकील और कोर्ट के पेशकार जुट गए। हमलावरों की गिरफ्तारी और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर देर रात तक डिडौली कोतवाली में हंगामा होता रहा। पुलिस से तीखी बहस के बाद आखिरकार मृतक के भतीजे सलमान की तहरीर पर केस दर्ज होने के बाद ही परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

    सीओ सिटी अभिषेक यादव ने मामले में कहा कि तहरीर के आधार पर गांव हुसैनपुर निवासी कलीम पुत्र रईस, शान पुत्र नफीस, कलीम और नसीम पुत्रगण मुजाहिद समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 191(2), 103, 126(2) और 61(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शान और एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    amroha tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.