पुलिस अधिकारियों के हवाले से छपी एक खबर के अनुसार तिरुवनंतपुरम के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर से सोने की चोरी के आरोप में मुख्य पुजारी कंदाररु राजीवरु को गिरफ्तार किया गया है। समाचार के अनुसार बीते गुरूवार को पुलिस हिरासत में लिए गए राजीव बरु मंदिर के गर्भगृह (श्रीकोविल) के कपाट की चौखट पर लगे सोने की चोरी के मामले में तिरुवनंतपुरम के विशेष कारागार में बंद बताए जाते हैं। सोना हो या कोई और कीमती चीज वो भगवान के पुजारियों को उससे प्रभावित नहीं होना चाहिए क्योंकि सबरीमाला मंदिर से इस मामले में मुख्य पुजारी की सोना…
Author: admin
गोपेश्वर (चमोली), 16 जनवरी। यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित फूलों की घाटी के जंगलों में लगी आग वन विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। फूलों की घाटी के सामने वाली पहाड़ी तक आग पहुंच गई है। उधर वन विभाग का दावा है कि फूलों की घाटी सुरक्षित है और वह आग प्रभावित इलाके से दूर वन है। विभाग का कहना है कि फिलहाल आग बुझाने के लिए किसी प्रकार के हेली अभियान की जरूरत नहीं है। आग स्वतः ही बुझ रही है। अधिकारियों ने यह दावा जंगलों में लगी आग का हवाई सर्वे…
बागपत, 16 जनवरी। जेल से रिहा होने के बाद नावेद सलीम ने गोविंद शर्मा उर्फ रोहित शर्मा का नाम लेकर अपने साथी के साथ मिलकर कई युवतियों से रिश्ता कराने के नाम पर ठगी की। आरोपित युवतियों को एयरफोर्स, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, इंजीनियरों से रिश्ता कराने का झांसा देता था। उसने एक करोड़ से अधिक की आनलाइन ठगी की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित आठवीं कक्षा और साथी पांचवीं कक्षा पास है। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने गत दिवस रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि बड़ौत के एक व्यक्ति…
हरिद्वार, 16 जनवरी। कुंभ क्षेत्र हरिद्वार को ‘अमृत क्षेत्र’ घोषित किए जाने की मांग के साथ-साथ अब गंगा सभा और संत समाज की ओर से गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध की आवाज तेज होने लगी है। यह मांग केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं, बल्कि सरकारी अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों के कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों पर भी लागू किए जाने को लेकर उठ गई है।श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि सनातन परंपरा, गंगा मां की धार्मिक अस्मिता और हरकी पैड़ी की पवित्रता सर्वाेपरि है। ऐसे में कुंभ क्षेत्र के गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं…
नौहराधार, 16 जनवरी। हिमाचल प्रदेश में फिर से अग्निकांड हुआ है। सोलन के अर्की बाजार के बाद सिरमौर जिले के नौहराधार के तेलागना गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां पर तीन चार मकानों में आग लगने से छह लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। वहीं, एक शख्स को रेस्क्यू किया गया है। मकान में कुल सात लोग सोए हुए थे। अहम बात है कि इस इलाके में मोबाइल सिग्नल भी मौजूद नहीं हैं। सभी मृतक मेहमान आए थे।जानकारी के अनुसार, नौहराधार से 15 किमी दूर घंडुरी के तलागना गांव में बीती रात को यह आग लगी।…
बड़ौत (बागपत), 16 जनवरी। पूर्व सैनिक हरपाल सिंह को 55 साल बाद पेंशन मिलेगी। 1973 से पहले के रक्षाकर्मियों के लिए आर्ल्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल क्षेत्रीय पीठ, लखनऊ ने पूर्व सैनिक को इनवैलिड पेंशन ( अयोग्यता / चिकित्सीय आधार पर पेंशन) देने के आदेश जारी किए हैं। ट्रिब्यूनल ने यह भी स्पष्ट किया कि आदेश के अनुपालन में देरी होने पर संबंधित विभाग को आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान करना होगा। ट्रिब्यूनल ने आदेश दिया कि पूर्व सैनिक को मूल आवेदन दायर करने की तिथि से पूर्व के तीन वर्षों की अवधि के लिए पेंशन का भुगतान किया जाए।…
नई दिल्ली, 16 जनवरी। हेयर ट्रांसप्लांट को अब सैलून सेवा नहीं, बल्कि पूरी तरह चिकित्सकीय सर्जरी माना जाएगा। बढ़ती शिकायतों, फर्जी क्लिनिकों और गलत इलाज से हुई मौतों के बाद केंद्र सरकार इस क्षेत्र पर सख्त नियम लागू करने की तैयारी में है।नए प्रावधानों के तहत हेयर ट्रांसप्लांट केवल योग्य त्वचा रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन ही कर सकेंगे, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार अब इसे कॉस्मेटिक सैलून की श्रेणी से हटाकर सर्जिकल प्रैक्टिस की श्रेणी में डाल रही है। इसका उद्देश्य 252 मिलियन डॉलर के इस उद्योग में फैली गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े पर लगाम लगाना…
नई दिल्ली, 16 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि केरल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उनका नाम प्रकाशित किया जाए ताकि प्रभावित मतदाता अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने आयोग से यह भी कहा कि वह नाम हटाए जाने के खिलाफ आपत्तियां दाखिल करने की समय-सीमा को, वरीयता से दो सप्ताह , बढ़ाने पर विचार करे। आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा कि समय-सीमा बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग…
झांसी 16 जनवरी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शक की बुनियाद पर पति ने अपनी पत्नी का पीछा किया और अंततः उसे एक युवक के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। यह पूरा घटनाक्रम इतना नाटकीय था कि पुलिस को देखकर प्रेमी जान बचाने के लिए बेड के नीचे जा छिपा। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित कर्मा होटल की है। 11 जनवरी को पति को पत्नी की गतिविधियों पर पहले से संदेह था। जब पत्नी होटल में एक युवक के साथ…
गोरखपुर, 16 जनवरी। मकर संक्रांति के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति पर गत दिवस महायोगी गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान गोरखनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंक्ति में लगकर श्रद्धापूर्वक खिचड़ी चढ़ाई। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी प्रातः 4 बजे गोरखनाथ मंदिर की विशिष्ट पूजा संपन्न होने के बाद भगवान गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति भारत के पर्व और त्योहारों की परंपरा का एक अत्यंत…
