Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नौहराधार अग्निकांड में 3-4 घरों में लगी आग, 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत
    देश

    नौहराधार अग्निकांड में 3-4 घरों में लगी आग, 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नौहराधार, 16 जनवरी। हिमाचल प्रदेश में फिर से अग्निकांड हुआ है। सोलन के अर्की बाजार के बाद सिरमौर जिले के नौहराधार के तेलागना गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां पर तीन चार मकानों में आग लगने से छह लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। वहीं, एक शख्स को रेस्क्यू किया गया है। मकान में कुल सात लोग सोए हुए थे। अहम बात है कि इस इलाके में मोबाइल सिग्नल भी मौजूद नहीं हैं। सभी मृतक मेहमान आए थे।
    जानकारी के अनुसार, नौहराधार से 15 किमी दूर घंडुरी के तलागना गांव में बीती रात को यह आग लगी। बताया जा रहा है कि 3-4 घरों में आग लगी थी और घर के बाहर अंगीठी की वजह से चिंगारी सुलगी और फिर आग लगने के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। रात 12 बजे हुए इस घटनाक्रम में झुलसे एक शख्स को सोलन रैफर किया गया है। स्थानीय विधायक विनय कुमार ने घटना की पुष्टि की और पांच मौतों की जानकारी दी है। हालांकि, छह लोगों की मौत हुई है। हालांकि घटना के असली कारणों की जांच के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।
    उधर, तहसीलदार विनोद कुमार मौके के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक शख्स को रात को ही रेस्क्यू किया गया था, जिसे पहले नौहराधार अस्पताल और फिर सोलन रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि आगजनी का शिकार हुए लोग सिरमौर के राजगढ़ और शिमला के चौपाल के गांव बिज्जर (कुम्बड़ा) के रहने वाले हैं। घटना में पति-पत्नी नरेश और तृप्ता और मां कविता और उसके तीन बच्चों की जान गई है। इसमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। मृतकों की पहचान पन्नी तृप्ता, पति नरेश, राजगढ़ की मौत हो गई। इसके अलावा, चौपाल के लोकिन्दर ठाकुर उर्फ छोटू झुलसने से घायल हुए हैं। उनकी पत्नी, बेटा और दो बेटियां आग की भेंट चढ़ गई हैं।
    गौरतलब है कि इस हादसे में मारे गए लोग दो परिवारों से हैं इसमें दो बहनें अपने मायके में माघी पर्व पर मेहमान आई थीं। दोनों के पति भी साथ थे। एक बहन के तीन बच्चे भी साथ में आए थे। इस घटना में एक दामाद की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। कुल सात लोगों में से छह की जिंदा जलने से मौत हो गई। इनके शवों की पहचान भी मुश्किल है।
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घटना के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर और बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
    नौहराधार में हुए अग्निकांड को लेकर जयराम ठाकुर ने दुख जताया है और कहा कि सिरमौर ज़िला के श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के नौहराधार क्षेत्र के ग्राम पंचायत घडुरी के गांव तलाँगना में बीती रात भीषण आगजनी की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे में छह लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों से आग्रह कि प्रभावितों की हर संभव सहयोग करे। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। उधर, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा शांता कुमार ने इस हृदय विदारक हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

    Desh Himachal Pradesh Nauhradhar fire incident tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.