जब भी आप किसी के अभियान या सोच को ठेस पहुंचाएंगे तो वो गलत हो या सही सामने वाला रिएक्शन तो करेगा ही। वर्तमान समय में केंद्र व प्रदेश सरकारें चुनावी वादों और पार्टी की नीति को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस को हर क्षेत्र में सुविधाएं और पात्रों को उनका लाभ उपलब्ध कराने हेतु भरपूर प्रयास कर रहे हैं। उसके बावजूद आम जनमानस को इसका लाभ ना मिलने पर जब कहीं से किसी भी प्रकार से अड़ंगा अटकाने वालों की स्थिति स्पष्ट करने या शासन और सरकार का ध्यान इस ओर दिलाने के लिए कुछ लाइनें प्रकाशित होती…
Author: admin
उप्र में कई बार मुख्यमंत्री और केन्द्र में मंत्री रहे जमीनी राजनीति से शुरूआत कर इस क्षेत्र में शीर्ष तक पहुंचे समाजवादी पार्टी के संस्थापक लौह और विकास पुरूष के रूप में चर्चित मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू तथा वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भाभी वर्तमान समय में उप्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष तथा प्रतीक यादव की धर्मपत्नी अपर्णा और प्रतीक लेंगे तलाक जैसी खबरें राजनीति गलियारे एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म से निकलकर इंस्टाग्राम तक पहुंची तो वो चर्चा का विषय बन गया। बताते चले कि 2011 में प्रतीक अपर्णा की शादी…
नई दिल्ली, 20 जनवरी। लंब समय से चली आ रही घुटने की गंभीर समस्या और रिकवरी न हो पाने की स्थिति में भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी खेल से संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका शरीर अब एलीट खेल की मांगों के अनुरूप उनका साथ नहीं दे रहा है। लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2023 सिंगापुर ओपन में खेला था।साइना नेहवाल ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘‘ मैने दो साल पहले ही खेलना छोड़ दिया था। मुझे…
बसंत पंचमी – बसंत पंचमी भारत में हिंदुओं का प्रसिद्ध त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पूजा संपूर्ण भारत में बड़े उल्लास के साथ की जाती है। इस दिन स्त्रियां पीले वस्त्र धारण करती हैं। बसंत पंचमी के पर्व से ही बसंत ऋतु का आगमन होता है। शांत, ठंडी, मंद वायु, कटु शीत का स्थान ले लेती है तथा सबको नवप्राण व उत्साह से स्पर्श करती है…बसंत का अर्थ : बसंत ऋतु तथा पंचमी का अर्थ है शुक्ल पक्ष का पांचवां दिन। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व जनवरी-फरवरी तथा हिंदू तिथि…
मुंबई, 20 जनवरी। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का पहला लुक बेहद अनोखे अंदाज़ में पेश करने के बाद, निर्माता ने इस खास रोमांटिक ड्रामा का टीज़र रिलीज़ किया। टीज़र आते ही लोगों के दिल को छू गया। यह टीज़र एक ऐसी प्रेम कहानी की झलक देता है जो सच्ची लगती है, अलग है और जिससे लोग आसानी से जुड़ सकते हैं।पहला लुक जितनी उत्सुकता पैदा करता है, टीज़र उसे और भी खूबसूरती से आगे बढ़ाता है। यह दो अधूरे लेकिन सच्चे लोगों के बीच के परफेक्ट प्यार का सपना दिखाता है…
नई दिल्ली/नागपुर, 20 जनवरी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गत दिवस अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने की वकालत करते हुए कहा कि जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें तो पुरानी पीढ़ी को पीछे हट जाना चाहिए। गडकरी विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव के बारे में बात कर रहे थे, जिसकी परिकल्पना उन्होंने की थी।विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव का आयोजन एसोसिएशन फार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआइडी) के अध्यक्ष आशीष काले द्वारा किया गया था। गडकरी ने कहा कि काले ने युवा पीढ़ी को एडवांटेज विदर्भ पहल में शामिल किया है। मेरा मानना है कि धीरे-धीरे पीढ़ी में भी बदलाव आना चाहिए।केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं…
पिथौरागढ, 20 जनवरी। धारचूला तहसील के बलुवाकोट ग्राम पंचायत के रौंझाड़ गांव में बीस मीटर से अधिक ऊंची एक दुर्गम चट्टान पर तीन दिनों से फंसी बकरियों को निकालने के लिए एसडीआरएफ को बुलाना पड़ा। एसडीआरएफ के जवानों ने रस्सियों के सहारे चट्टान पर चढ़कर तीन बकरियों को सुरक्षित निकाला। एक बकरी लातपा है, जबकि दो बकरियों की चट्टान से फिसल कर गिरने से मौत हो गई।पंथागांव के निकट रौझाड़ गांव निवासी गोपाल दत्त भट्ट की छह बकरियां चरते-चरते दुर्गम और अति दुष्कर मानी जाने वाली चट्टान पर चढ़ गई और वहां पहुंच कर फंस गई। अमूमन यही माना जाता…
लखनऊ, 20 जनवरी। इंडियन आर्मी में देशसेवा का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय सेना ने महिला मिलिट्री पुलिस विंग के तहत अग्निवीर मिलिट्री पुलिस रैली भर्ती 2026 की घोषणा कर दी है। यह भर्ती रैली लखनऊ कैंट स्थित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिला अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।जुलाई 2025 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल महिला उम्मीदवारों के लिए इंडियन आर्मी ने नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए चयनित उम्मीदवारों के…
प्रयागराज, 20 जनवरी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि परीक्षा में बैठने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 में दिए गए मानवीय गरिमा के साथ जीने के मूल अधिकार के समान है। कोर्ट ने कहा, किसी विद्यार्थी का भविष्य संस्था की ‘तकनीकी खामियों’ या प्रशासनिक सुस्ती के कारण खतरे में नहीं डाला जा सकता। यह टिप्पणी करते हुए न्यायमूर्ति विवेक सरन की एकलपीठ ने बीएससी की छात्रा श्रेया पांडेय के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है। याची छात्रा को प्रवेश पत्र नहीं दिया गया, क्योंकि विश्वविद्यालय पोर्टल उसके प्रवेश संबंधी प्रविष्टि को अपडेट नहीं कर पाया…
नोएडा, 20 जनवरी। नोएडा के निर्माणाधीन मॉल के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में सोमवार को यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम को हटा दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है। सेक्टर-150 में शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुए हादसे में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम को पद से हटाकर प्रतिक्षारत सूची में डाल दिया गया है। प्रकरण…
