Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अपर्णा यादव और प्रतीक के तलाक की खबर का सच क्या है इंतजार कीजिए
    देश

    अपर्णा यादव और प्रतीक के तलाक की खबर का सच क्या है इंतजार कीजिए

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उप्र में कई बार मुख्यमंत्री और केन्द्र में मंत्री रहे जमीनी राजनीति से शुरूआत कर इस क्षेत्र में शीर्ष तक पहुंचे समाजवादी पार्टी के संस्थापक लौह और विकास पुरूष के रूप में चर्चित मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू तथा वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भाभी वर्तमान समय में उप्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष तथा प्रतीक यादव की धर्मपत्नी अपर्णा और प्रतीक लेंगे तलाक जैसी खबरें राजनीति गलियारे एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म से निकलकर इंस्टाग्राम तक पहुंची तो वो चर्चा का विषय बन गया। बताते चले कि 2011 में प्रतीक अपर्णा की शादी हुई थी। खबर के अनुसार अर्पणा यादव के भाई अमन विष्ट का कहना है कि प्रतीक यादव का सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया है ऐसी ही कुछ अपर्णा यादव भी कर रही है और जिसकी शिकायत की जा रही है। बताते चले कि शादी से पूर्व लगभग 8 साल तक अर्पणा यादव व प्रतीक आपस में घनिष्ठ मित्र रहे। इसलिए यह कह सकते है कि दोनों में तालमेल और समझबूझ पूरी है। इसलिए जल्दी से इस खबर पर पूर्ण विश्वास तो नहीं किया जा सकता। और अभी तक मजबूती के साथ अधिकारिक रूप से दोनों की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई और ना ही इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर कुछ लिखा या बताया गया है।
    लगभग दो दशक पुराना यह रिश्ता जो लखनऊ के लारेंटो स्कूल से शुरू हुआ था वो जल्दी से टूटने वाला लगता नहीं है। अपर्णा के पिता वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द सिंह विष्ट मुलायम सिंह यादव के पुराने परिचित थे। शादी के उपरांत 2014-15 के अपर्णा यादव ने तब सुर्खियां बटोरी जब पार्टी की अधिकारिक लाईन से हटकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ कर सनसनी फैला दी थी। और उसके बाद पीएम के साथ उनकी एक सेल्फी ने जहां यादव परिवार से उनकी दूरी बढ़ाई वहीं भाजपा से उनकी निकटता बढ़ती चली गई। कुछ दिन पूर्व प्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेेकर थोड़ी चर्चाऐं चली थी जो अपर्णा यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हुई मुलाकात के बाद समाप्त हो गई। और अपर्णा यादव ने आयोग का उपाध्यक्ष बनना स्वीकार कर लिया। बताते चले कि अपने समय में यूपी के जननायक के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे जन मानस के नेता श्री मुलायम सिंह यादव ने 2003 में मालती देवी जो उनकी पहली पत्नी थी का निधन हो जाने के बाद साधना जी से शादी की। जिनके बेटे प्रतीक यादव है। स्मरण रहे कि मुलायम सिंह जी ने यह बात किसी से विशेष रूप से छिपाकर नहीं रखी और वो दोनों पुत्रों के साथ जहां तक पता चलता है तालमेल बनाये रखने में कामयाब रहे। तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनसे कोई विशेष दूरी बनाकर रखने की कोशिश नहीं की इसलिए कुछ मौकों को छोडकर भाजपा में शामिल होने के बाद भी अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की कोई ऐसी बुराई नहीं की जिससे पार्टी को कोई बड़ा नुकसान हो सकता हो। अखबारी खबरों को देखकर अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि अपर्णा यादव के भाई ने जो सोशल मीडिया एकाउंट हैक होने की बात कही है उसे भी नजर अंदाज नहीं कर सकते। बाकी अब तो कहीं भी कुछ भी हो सकता है और फिर राजनीति तो एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कब क्या हो जाए कौन किसके विरूद्ध और कौन किसके समर्थन में खड़ा रहे यह विश्वास के साथ कोई कुछ नहीं कह सकता। इसलिए यही कहा जा सकता है कि अभी यह काम न करते हुए कि प्रतीक व अपर्णा का परिवार न टूटे तलाक की बात अफवाह बनकर रह जाए की संभावनाओं के साथ आगे क्या होता है इंतजार कीजिए।
    (प्रस्तुतिः- अंकित बिश्नोई राष्ट्रीय महामंत्री सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए व पूर्व सदस्य मजीठिया बोर्ड संपादक व पत्रकार)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.