Author: admin

रामपुर, 23 जनवरी। सपा महासचिव मोहम्मद आजम खां ने ड्रीम प्रोजेक्ट श्मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के आधिकारिक पदों से खुद को अलग कर लिया है। आजम खां के साथ पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी इस्तीफा दे दिया है। परिवार के इस सामूहिक इस्तीफे के बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें आजम की बहन निकहत अफलाक को अध्यक्ष, उनके बड़े बेटे मोहम्मद अदीब को सचिव बनाया गया है। ट्रस्ट जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूलों का संचालन करती है। आजम खां और जौहर ट्रस्ट पर कसते कानूनी शिकंजे के…

Read More

लखनऊ, 23 जनवरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल गनी राथर और मंत्री अब्दुल रशीद शाहीन ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 150 साल पुरानी रियासत को बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि कश्मीरियों की आवाज दबाई जा रही है। सभी अधिकार नौकरशाही के हाथों में है जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव का रास्ता यूपी से ही निकलेगा। दोनों नेताओं ने अखिलेश को जम्मू कश्मीर आने के लिए आमंत्रित किया।अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जम्मू…

Read More

चित्रकूट 23 जनवरी। चित्रकूट में गुरुवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 1 बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान एक बदमाश की पुलिस की गोली से मौत हो गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरगढ़ कस्बे में व्यापारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष (13) केसरवानी का अपहरण गुरुवार शाम कर लिया गया था. आरोपियों ने अपहरण के बाद परिजनों से 40 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी, लेकिन रकम न मिलने पर मासूम आयुष की बेरहमी से हत्या कर दी…

Read More

तिरुवनंतपुरम 23 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को केरल और तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने केरल को बड़ी सौगातें दी हैं. पीएम मोदी ने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केरल और दक्षिण भारत के कई बड़े राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. जानकारी के मुताबिक, इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक लोकल पैसेंजर ट्रेन शामिल है. इन ट्रेनों से यात्रियों को तेज, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा. पीएम मोदी का ये दौरा केरल में रेलवे विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है.…

Read More

कानपुर 23 जनवरी। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार रात धनकुट्टी के एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में चांदी और कैश मिला है। पुलिस ने मौके से 61.84 किलोग्राम चांदी, दो करोड़ रुपये नकदी और नेपाल के दो नोट बरामद किए हैं। देर रात तक नोटों की गिनती चलती रही। पुलिस ने मकान मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां निकल कर सामने आई हैं। पैसे के सट्‌टे में लगाए जाने और…

Read More

वॉशिंगटन/नई दिल्ली, 23 जनवरी। अमेरिका गत दिवस आधिकारिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग हो गया है। अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने कहा है कि अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से अपना नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लंबे समय से चला आ रहा लक्ष्य पूरा हो गया है। ट्रंप ने एक साल पहले अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने के पहले दिन ही एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के जरिए अमेरिका के इस संगठन से बाहर निकलने के लिए नोटिस दिया था। इसके साथ ही अमेरिका ने संगठन का बकाया चुकाने से भी इनकार…

Read More

स्योहारा, 23 जनवरी। स्योहारा क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर में कर्ज के बोझ तले दबे किसान भूदेव सिंह की आत्महत्या के मामले में जिला प्रशासन की उदासीनता अब भारी पड़ती दिख रही है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस प्रकरण में रिपोर्ट न देने पर अंतिम अवसर देते हुए डीएम बिजनौर को 27 मार्च 2026 को स्वयं या सक्षम प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।आयोग के अभिलेखों में दर्ज है कि 24 सितंबर 2025 को इस मामले की सम्यक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025…

Read More

देहरादून 23 जनवरी। इस बार चार धाम यात्रा को अधिक समय मिलेगा। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने का अधिक समय मिलेगा। कारोबार भी बढ़ेगा। पिछले लंबे समय से यात्रा का शुभारंभ देर से हुआ है। पिछले साल यात्रा 30 अप्रैल को शुरू हुई। इस बार 19 अप्रैल से यात्रा शुरू हो जाएगी।चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की ओर से तैयारियों को शुरू कराया जा रहा है। पर्यटन विभाग की तैयारियां शुरू हुई हैं। इसको लेकर पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्व्याल ने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने…

Read More

जौनपुर, 23 जनवरी। जौनपुर में इस वक्त हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंसानियत और समझदारी की सारी हदें पार कर देने का मामला सामने आया है। जिस कत्ल के प्रय़ास के मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए ताबड़ तोड़ कार्रवाई कर रही थी। पुलिस की जांच में मामला फर्जी निकला है. बदमाशों द्वारा नही बल्कि खुद युवक ने खुद को विकलांग साबित करने के लिए अपना ही पैर को ग्लैंडर मशीन से काट डाला, जिससे मेडिकल और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। मामला लाइन बाजार थानाक्षेत्र के खलीलपुर का है। यहां के रहने वाले…

Read More

अंबेडकरनगर 23 जनवरी। अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जिले की सीमा पर चहलकदमी कर रहे तेंदुए को 18 घंटे बाद मालीपुर में ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। उसे काबू करने में युवक इंद्रेश व वन कर्मी श्याम नारायण यादव सहित चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की पिटाई से तेंदुआ जख्मी भी हो गया। देर शाम इलाज के बाद तेंदुए को गोरखपुर चिड़ियाघर रवाना कर दिया गया। सुल्तानपुर के अखंडनगर क्षेत्र के चंदीपुर गांव में गन्ने के खेत में फसलों को जानवरों से बचाने के लिए ग्रामीणों ने जाल बिछा रखा था। बुधवार शाम इसी…

Read More