Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चित्रकूट में 40 लाख की फिरौती न देने पर व्यापारी के बेटे की हत्या, मुठभेड़ में बदमाश ढेर
    देश

    चित्रकूट में 40 लाख की फिरौती न देने पर व्यापारी के बेटे की हत्या, मुठभेड़ में बदमाश ढेर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 23, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चित्रकूट 23 जनवरी। चित्रकूट में गुरुवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 1 बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान एक बदमाश की पुलिस की गोली से मौत हो गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

    पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरगढ़ कस्बे में व्यापारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष (13) केसरवानी का अपहरण गुरुवार शाम कर लिया गया था. आरोपियों ने अपहरण के बाद परिजनों से 40 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी, लेकिन रकम न मिलने पर मासूम आयुष की बेरहमी से हत्या कर दी थी. घर से कुछ दूर एक घर मे रखे बक्से मे शव मिला था. इसके बाद नाराज लोगों ने NH 35 में जाम लगा दिया था. लोग सड़क से हटने को तैयार नही हुए. नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर ही बैठ गए थे.

    इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील दिया था. मामले की जांच में जुटी पुलिस को पीड़ित परिजनों ने पूर्व में रह रहे उनके किरायेदार पर शक जाहिर किया था. पुलिस ने शक के आधार पर दोनों आरोपियों इरफान व कल्लू से पूछताछ की. इसके साथ ही घटना में प्रयोग किए गए मोबाइल को बरामद किया.

    पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आयुष के अपहरण के बाद हत्या का आरोपी कल्लू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है जबकि उसका साथी इरफान गोली लगने से घायल हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस की बंदूक छीनकर फायरिंग शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों आरोपी घायल हो गए थे. इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने बदमाश कल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि इरफान को इलाज के लिए हायर सेंटर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है.

    chitrakoot tazza khabar tazza khabar in hindi UP ENCOUNTER uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश

    July 31, 2026

    कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन

    July 31, 2026

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.