Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आजम खां का जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा, नई कार्यकारिणी घोषित
    न्यूज़

    आजम खां का जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा, नई कार्यकारिणी घोषित

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर, 23 जनवरी। सपा महासचिव मोहम्मद आजम खां ने ड्रीम प्रोजेक्ट श्मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के आधिकारिक पदों से खुद को अलग कर लिया है। आजम खां के साथ पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी इस्तीफा दे दिया है। परिवार के इस सामूहिक इस्तीफे के बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें आजम की बहन निकहत अफलाक को अध्यक्ष, उनके बड़े बेटे मोहम्मद अदीब को सचिव बनाया गया है। ट्रस्ट जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूलों का संचालन करती है। आजम खां और जौहर ट्रस्ट पर कसते कानूनी शिकंजे के बाद आजम खां ने बेटे अब्दुल्ला और पत्नी डा. तजीन फात्मा के साथ खुद को जौहर ट्रस्ट से अलग कर लिया है।
    मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एस.एन. सलाम ने बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्णय ट्रस्ट की निरंतरता और कार्यप्रणाली को बनाए रखने के लिए लिया गया है।
    जौहर ट्रस्ट को आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता रहा है। वर्षों की कवायद के बाद स्थापित इस ट्रस्ट के माध्यम से जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। पहले आजम खां ट्रस्ट के अध्यक्ष, उनकी पत्नी सचिव और दोनों बेटे सदस्य थे। नई व्यवस्था में यह पूरी संरचना बदल गई है।
    आजम खां और उनके परिवार पर विभिन्न मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है। डबल पैन कार्ड केस में आजम और अब्दुल्ला वर्तमान में रामपुर जेल में बंद हैं। ट्रस्ट से जुड़े मामलों में भी जांच चल रही है, जिनमें किसानों की जमीन कब्जाने और अन्य आरोपों से जुड़े 30 से अधिक मामले बताए जाते हैं। प्रशासन ट्रस्ट की संपत्तियों और लीज को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया में है।
    सूत्रों के अनुसार, जेल में रहने के कारण ट्रस्ट के संचालन में बाधाएं आ रही थीं। ऐसे में परिवार ने स्वयं को ट्रस्ट की जिम्मेदारियों से अलग कर नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया।
    बता दें कि जौहर विश्वविद्यालय और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की स्थापना मुलायम सिंह यादव, आजम खान, अमर सिंह, जयाप्रदा जैसे दिग्गजों ने मिलकर की थी। ट्रस्ट को 28 मई 2013 को एनसीएमईआई ने ग्रांट किया था. आजम खान का ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर ट्रस्ट यूनिवर्सिटी के साथ-साथ रामपुर पब्लिक स्कूलों का मैनेजमेंट और संचालन भी करता है।
    लेकिन आजम खान को अपने खिलाफ चल रहे कानूनी केसों के कारण ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा है और किसी न किसी केस में आरोपी अन्य सदस्यों को भी ट्रस्ट से अलग करना पड़ा है। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला डबल पैन कार्ड केस में रामपुर जेल में बंद हैं. ट्रस्ट पर भी किसानों की जमीन कब्जाने का केस चल रहा है।
    जौहर ट्रस्ट पर इस समय करीब 30 केस चल रहे हैं, लेकिन आजम खान के रहते ट्रस्ट के कामकाज में समस्या आ रही थी, इसलिए आजम खान को ट्रस्ट से अलग होना पड़ा। मई 2017 में अखिलेश यादव सरकार के सत्ता से बाहर होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद जौहर ट्रस्ट और आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई थीं। हालात इतने बिगड़े कि रामपुर में आजम खान पर करीब 90 मामलों में केस दर्ज हुए, जिनमें से 30 केस अकेले जौहर यूनिवसिर्टी से जुड़े मामलों में दर्ज हैं। मामले यूनिवर्सिटी के लिए खरीदी गई 1500 बीघा जमीन को लेकर हैं, जिनकी जांच पिछले 5 साल से चल रही है और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के कारण यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भी परेशान हो रहे हैं।

    Azam Khan Azam Khan resigns from Jauhar Trust new executive committee announced. rampur tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन

    July 31, 2026

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026

    हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.