Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सट्टेबाजी-हवाला कारोबार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 2 करोड़ नगद, 61 किलो चांदी बरामद
    देश

    सट्टेबाजी-हवाला कारोबार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 2 करोड़ नगद, 61 किलो चांदी बरामद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 23, 2026No Comments173 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 23 जनवरी। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार रात धनकुट्टी के एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में चांदी और कैश मिला है। पुलिस ने मौके से 61.84 किलोग्राम चांदी, दो करोड़ रुपये नकदी और नेपाल के दो नोट बरामद किए हैं। देर रात तक नोटों की गिनती चलती रही। पुलिस ने मकान मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां निकल कर सामने आई हैं। पैसे के सट्‌टे में लगाए जाने और हवाला कारोबार का मामला भी सामने आया है।

    पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कलक्टरगंज में एसबीआई के सामने दूसरी मंजिल में देवेंद्र गुप्ता का ऑफिस है. यहां ट्रेडिंग की आड़ में सट्टेबाजी का काम और हवाला कारोबार होता था.
    इस सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की और नगदी के साथ चांदी बरामद की है. मौके से ही बंसराज, शिवम त्रिपाठी, राहुल जैन, सचिन गुप्ता और रमाकांत को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

    क्राइम ब्रांच की छापेमारी में पकड़े गए आरोपी हवाला कारोबार के साथ ही क्रिकेट बेटिंग एप में लोगों के रुपए सट्टे में लगवाते थे। मोबाइल फोन पर एप, हवाला में इस्तेमाल नोट का आधा टुकड़ा और शेयर मार्केट के अवैध एप मिले हैं। आगरा का अंतरराष्ट्रीय बुकी अंकुश अग्रवाल भी संपर्क में था। उसपर गैंगस्टर एक्ट लगा था। इस गैंग के तार जयपुर, दिल्ली और दूसरे देशों से भी जुड़ रहे हैं।
    सट्टेबाजों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस को गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। देर रात तक नोटों की गिनती चलती रही। दो करोड़ की नकदी में 1.80 करोड़ की रकम 500 के नोटों में थी। वहीं, अन्य नकद राशि 200 रुपये और 100 रुपये के नोटों में थे। पुलिस के मुताबिक, ये लोग ऑफलाइन सट्टेबाजी यानी माऊथ ट्रेडिंग करते थे। सट्टेबाजी के साथ ही पुलिस को हवाला कारोबार के भी सबूत मिले हैं।

    HAWALA BUSINESS KANPUR RACKET HAWALA MONEY SILVER FOUND kanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.