लखनऊ, 23 जनवरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल गनी राथर और मंत्री अब्दुल रशीद शाहीन ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 150 साल पुरानी रियासत को बर्बाद कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कश्मीरियों की आवाज दबाई जा रही है। सभी अधिकार नौकरशाही के हाथों में है जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव का रास्ता यूपी से ही निकलेगा। दोनों नेताओं ने अखिलेश को जम्मू कश्मीर आने के लिए आमंत्रित किया।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के नौजवानों, किसानों और व्यापारियों को वादा करके धोखा दिया। कश्मीर में भाजपा का कोई भविष्य नहीं है। इसीलिए भाजपा कश्मीरियों की विरोधी है। कश्मीर में खनन के लिए भाजपा जिम्मेदार है।
मुलाकात में दोनों नेताओं ने अखिलेश यादव को जम्मू-कश्मीर आने के लिए आमंत्रित किया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर के नौजवानों, किसानों और व्यापारियों को वादे करके धोखा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर में भाजपा का कोई भविष्य नहीं है और यही कारण है कि पार्टी कश्मीरियों की विरोधी बनी हुई है। अखिलेश ने कहा कि खनन नीतियों के लिए भी भाजपा जिम्मेदार है।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

