बागपत, 28 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदरसे के छात्रों की प्रभात फेरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मदरसे के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकालते नजर आ रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी के दौरान मदरसे के बच्चों ने देशभक्ति गीत नहीं गए बल्कि उन्होंने इस्लाम धर्म के नारे लगाए हैं। वायरल वीडियो में बच्चे अल्लाहु अकबर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। प्रभात फेरी का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जब चर्चा का विषय बना हुआ…
Author: admin
नई दिल्ली 28 जनवरी। बॉलीवूड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने लिखा कि वह अब बतौर प्लेबैक सिंगर कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लेंगे। अरिजीत ने अपने पोस्ट में प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा: नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर नए असाइनमेंट नहीं लूंगा। यह एक…
हमारी सरकारें हर वर्ष अच्छी सोच और सराहनीय कार्य करने तथा राष्ट्रीय सोच रखने को बढ़ावा देने तथा देश हित में हिन्दू-मुस्लिम सिख ईसाई भारत में हम सब है भाई-भाई की भावनाओं के साथ सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही देश के स्वर्णीम विकास में अपने-अपने तरीके से युवा पीढ़ी सहित सभी नागरिकों को प्रेरणा देने की कोशिश कर रही विभूतियों केा विभिन्न पुरस्कारों व सम्मानों से केन्द्र और प्रदेश द्वारा सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करने के अलावा औरों को भी यह प्रेरणा देने की वह भी अच्छा काम करें हर संभव कोशिश की जा रही…
देहरादून, 28 जनवरी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि सनातन परंपरा के सर्वाेच्च आध्यात्मिक केंद्र हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार तीर्थ का उद्देश्य आत्मिक साधना मानी गई है। यहां प्रवेश का प्रश्न नागरिक अधिकार का नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और परंपरा का है। ऐसे में इन धामों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करना शास्त्र सम्मत और संविधान के प्रविधानों के अनुच्छेद 25 और 26 के अनुरूप है।उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हक हकूकधारियों, श्री केदार सभा, सहित श्री डिमरी…
नैनीताल, 28 जनवरी। नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर से जुड़ा जूते पहनकर प्रवेश का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी सत्यता अभी पुष्टि योग्य है। ट्रस्ट ने कहा है कि मंदिर सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला है और यदि नियम उल्लंघन हुआ है तो उसकी जांच जरूरी है।एक ओर जहां हरिद्वार सहित उत्तराखण्ड के चारों धामों में गैर हिंदूओं का प्रवेश वर्जित करने की कवायद चल रही हैं वहीं इसी बीच नैनीताल शहर के प्रतिष्ठित शक्तिपीठ मां नयना देवी मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धार्मिक मर्यादा और मंदिर प्रबंधन की…
प्रयागराज 28 जनवरी। किन्नर अखाड़ा से महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को बाहर कर दिया गया है. इसकी पुष्टि अखाड़े की प्रमुख महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की है. बताया जा रहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी करने को लेकर उनपर ये कार्रवाई की गई है. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रो. डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने यामाई ममता नंद गिरी उर्फ ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है. उन्हें अखाड़े के सभी दायित्वों से भी मुक्त कर दिया है. गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 में 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े ने नया नाम यामाई ममता नंद…
लखनऊ 28 जनवरी। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का इस्तेमाल बेहद आसान है, लेकिन हमें इस पर अंधा विश्वास नहीं करना चाहिए। इसमें भी गलतियां होती हैं। बेहतर परिणाम के लिए इसका इस्तेमाल टूल की तरह करना चाहिए। कलाम सेंटर के संस्थापक सृजन पाल सिंह ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) में विश्वविद्यालय और छत्रपति शाहू जी महाराज विवि, कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एआई मंथन के दौरान ये बातें कहीं। सृजन पाल सिंह ने कहा कि एलन मस्क के मुताबिक आने वाले समय में हर घर में दो रोबोट होंगे, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारा दिमाग…
संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली, 28 जनवरी। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। भारतीय राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान को घेरा है। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ फैलाने से लेकर जम्मू कश्मीर, आतंकवाद समेत 27वें संशोधन पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा, ष्हमारे देश (भारत) और हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाना पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा है। पाकिस्तान पहले ही ऑपरेशन सिंदूर पर झूठे दावे कर चुका है।भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूठा और…
लखनऊ, 28 जनवरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सिर्फ दीदी ममता बनर्जी ही भाजपा को टक्कर दे रही हैं। हमें खुशी है दीदी ने ईडी को हरा दिया। भाजपा पेन ड्राइव का पेन (दर्द) नहीं सहन कर पा रही है। ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स भाजपा के संगठन हैं। ये एजेंसिया भाजपा संगठन के साथ चलती हैं। भाजपा को लगता है कि वह जिस राज्य में नहीं लड़ पाएगी, वहां इन एजेंसियों को आगे कर देती है।समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में दावा करते हुए कहा कि दीदी…
बुलंदशहर, 28 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूठा में प्रसव के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि प्रसव में असफल होने पर आरोपियों ने जिंदा बच्चे की गर्दन काट दी, जिससे बच्चे का आधा शरीर बाहर आ गया और सिर महिला के पेट में ही रह गया। प्रसव एक निजी आवास में कराया जा रहा था। इस घटना के बाद आशा और दाई मौके से फरार हो गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, वारदात के बाद परिजनों ने हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।गांव रूठा…
