लखनऊ, 28 जनवरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सिर्फ दीदी ममता बनर्जी ही भाजपा को टक्कर दे रही हैं। हमें खुशी है दीदी ने ईडी को हरा दिया। भाजपा पेन ड्राइव का पेन (दर्द) नहीं सहन कर पा रही है। ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स भाजपा के संगठन हैं। ये एजेंसिया भाजपा संगठन के साथ चलती हैं। भाजपा को लगता है कि वह जिस राज्य में नहीं लड़ पाएगी, वहां इन एजेंसियों को आगे कर देती है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में दावा करते हुए कहा कि दीदी ने ईडी को हराया अब वो भारतीय जनता पार्टी को भी हरा देंगी। इतना ही नहीं, मुलायम सिंह के बेटे ने यह भी भविष्यवाणी की कि तृणमूल कांग्रेस 2026 के विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।
अखिलेश ने पत्रकारों से आई-पैक कार्यालय में ईडी की हालिया तलाशी के बारे में बात की। इसी महीने की 8 तारीख को ईडी ने आई-पैक प्रमुख प्रतीक जैन के घर और कार्यालय पर छापा मारा था। उस तलाशी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद वहां मौजूद थीं और आरोप है कि उनकी मौजूदगी में कई फाइलें और दस्तावेज बाहर ले जाए गए।
अखिलेश ने गत दिवस पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि मैं दीदी की हिम्मत, तृणमूल कांग्रेस और इनके कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि ये सब जिम्मेदारी से जनता के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कोलकता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने पूरा महाराष्ट्र का चुनाव ईडी, सीबीआई के बल पर जीता।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

