संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली, 28 जनवरी। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। भारतीय राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान को घेरा है। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ फैलाने से लेकर जम्मू कश्मीर, आतंकवाद समेत 27वें संशोधन पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा, ष्हमारे देश (भारत) और हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाना पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा है। पाकिस्तान पहले ही ऑपरेशन सिंदूर पर झूठे दावे कर चुका है।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूठा और स्वार्थपूर्ण विवरण पेश करने पर पाकिस्तान के राजदूत को करारा जवाब दिया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि आतंकवाद को सरकारी नीति के औजार के रूप में पाकिस्तान द्वारा लगातार इस्तेमाल किए जाने को सहना सामान्य नहीं है।
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत आसिम इफ्तिखार अहमद की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। अहमद ने गत दिवस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हुई खुली बहस में ऑपरेशन सिंदूर, जम्मू-कश्मीर और सिंधु जल संधि पर टिप्पणी की। इस पर हरीश ने कहा, पाकिस्तान एक सूत्री एजेंडा रखता है-भारत और उसके लोगों को नुकसान पहुंचाना।
यूएन में स्थायी प्रतिनिधि हरीश ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की कार्रवाई को संतुलित, तनाव न बढ़ाने वाली और जिम्मेदाराना बताया। साथ ही कहा कि पाक ने सिंधु संधि की भावना का खुला उल्लंघन किया है।
Trending
- कृषि शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी सुखद संकेत : आनंदी
- साहिबाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, मेरठ में ट्रेन संचालन प्रभावित
- यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, 21,252 पदों पर होंगी नियुक्तियां
- मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम डिलीट करने का अभियान शुरू
- निगम में ओटीएस योजना शुरू, डेढ़ लाख बकायेदारों को मिलेगी बड़ी राहत
- रेबीज इंजेक्शन की कीमत करीब साढ़े सात रुपये बढ़ी, फेफड़ों की बीमारी की कीमत तय
- नोएडा मेट्रो होगी हाईटेक, एक्व लाइन के 200 एएफसी गेट बदले जाएंगे, अब ‘वन नेशन वन कार्ड’ से भी कर सकेंगे सफर
- आयुर्वेद के डॉक्टर घर बैठे लगाते रहे मनमानी हाजिरी

