लखनऊ 30 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 6 सीनियर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. यह फेरबदल मुख्य रूप से मथुरा, हमीरपुर, कानपुर नगर, गोंडा और फिरोजाबाद जैसे जिलों को प्रभावित करता है. हाल ही में यूजीसी मामले में पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री के निलंबन के बाद ये पहले तबादले हैं. शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव मथुरा में हुआ है, जहां राकेश कुमार, जो यहां नगर मजिस्ट्रेट एवं मंदिर परिसर के प्रभारी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात…
Author: admin
नैनीताल 30 जनवरी। उत्तराखंड में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील सरोवर नगरी नैनीताल पर खतरा मंडराता दिख रहा है। वर्ष 2018 और 2025 में शहर की लोअर माल रोड पर उभरी दरारों का अभी समाधान नहीं हो सका हैं, अब तल्लीताल डांठ चौराहे पर दरारें उभर आई हैं। सतह पर नजर आ रही दरारें यदि चौड़ी और गहरी हुईं तो यह शहर के लिए खतरे का संकेत हैं। लोक निर्माण विभाग इन दरारों की पड़ताल करेगा और स्थिति स्पष्ट करेगा। नैनीताल में साल भर देशी विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ग्रीष्ककाल में तो हर दिन 15-20 हजार पर्यटक शहर…
नयी दिल्ली, 30 जनवरी। जोधपुर की केंद्रीय जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गत दिवस उच्चतम न्यायालय में उन आरोपों का खंडन किया कि उन्होंने ‘अरब स्प्रिंग’ की तरह सरकार को उखाड़ फेंकने वाला बयान दिया था। कार्यकर्ता ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें आलोचना और विरोध करने का लोकतांत्रिक अधिकार है। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ के समक्ष यह तर्क दिया कि पुलिस ने हिरासत में भेजने वाले प्राधिकारी को गुमराह करने के लिए चुनिंदा वीडियो…
प्रयागराज, 30 जनवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि दो वयस्क सहमति से लंबे समय तक संबंध बनाए रखते हैं तो बाद में विवाह का वादा पूरा न होने मात्र से उसे अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। इसी टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-69 के तहत शादी के झूठे वादे पर संबंध बनाने के मामले में ट्रायल कोर्ट में चल रही मुकदमे की कार्यवाही रद्द कर दी।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि सहमति से विवाह के वादे और उसके कारण बने यौन संबंध को…
लखनऊ, 30 जनवरी। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) परिसर में मौजूद मजारों को लेकर जारी नोटिस ने विवाद खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी, मुस्लिम धार्मिक संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने इस कदम को आस्था पर चोट बताते हुए विरोध दर्ज कराया है. इस बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बयान सामने आया है। जमीयत ने इसे धार्मिक एवं संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है।जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने केजीएमयू लखनऊ द्वारा परिसर से सटे हजरत हाजी हरमैन शाह के आस्ताने में की गई तोड़फोड़ और अब हज़रत मखदूम शाह मीना के परिसर में स्थित 500 साल से…
कुल्लू, 30 जनवरी। बॉलीवुड में देशभक्ति की भावना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली फिल्म ‘बॉर्डर-2’ इन दिनों देशभर में दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म की शानदार सफलता से उत्साहित इसके प्रमुख अभिनेता सनी देओल हाल ही में हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे, जहां उन्होंने देशभक्ति के नारों के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। सनी देओल इन दिनों जिला कुल्लू की मनाली से सटे दशाल गांव में ठहरे हुए हैं। वह अभी चार दिन मनाली की वादियों में ही रहेंगे। उनके यहां पहुंचने पर उनके अपने खुश दोस्तों ने गर्मजोशी से मनाली आने…
मोदीनगर 30 जनवरी। गत कई दशकों से तिबडा फाटक के बंद होने पर जाम लगने तथा आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने तिबडा फाटक नंबर 14 पर टू व्हीलर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। वही मोदीनगर स्टेशन पर पुराने एफओबी के जरिये उतार चढाव के लिए बनाये जाने के प्रस्ताव पर विभाग ने सकरात्मक रवैया नही अपनाया हैं। तकनीकी खामियों को लेकर नये एफओबी निर्माण को सही ठहराया हैं। बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मोदीनगर स्टेशन पर एफओबी निर्माण व…
हमारी सरकारें हर वर्ष अच्छी सोच और सराहनीय कार्य करने तथा राष्ट्रीय सोच रखने वालों को बढ़ावा देने तथा देश हित में हिन्दू-मुस्लिम सिख ईसाई भारत में हम सब है भाई-भाई की भावनाओं के साथ सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही देश के स्वर्णीम विकास में अपने-अपने तरीके से युवा पीढ़ी सहित सभी नागरिकों को प्रेरणा देने की कोशिश कर रही विभूतियों को विभिन्न पुरस्कारों व सम्मानों से केन्द्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करने के अलावा औरों को भी यह प्रेरणा देने की वह भी अच्छा काम करें हर संभव कोशिश…
एक जमाने में घर के चौक या चौपालों या किसी को बड़ी शादी करनी होती थी तो मंदिरों धर्मशालाओं में खर्च कर खुशहाली से संपन्न हो जाते थे। कुछ दशक तक शादी टूटने की खबरें भी इतनी सुनने को नहीं मिलती थी। वर्तमान में करोड़ों रुपये खर्च कर मां बाप अपनी संतानों की शादी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। महंगों मंडपों में अपनी साख बचाने के लिए कितने ही परिवार अपना घर गिरवी रखकर या अपनी जमा पूंजी को खर्च कर उधार लेने से भी नहीं चूकते। यह फिजूलखर्ची कब खत्म होगी और कार्ड के साथ महंगी मिठाई के…
एक फरवरी को पेश होने वाले बजट की तैयारियों के अंतिम कार्य हलवा सेरेमनी हो चुकी है। इस बजट को लेकर आम नागरिकों में काफी आशा नजर आ रही है क्योंकि इसके बाद कुछ राज्यों में होने जा रहे चुनाव महत्वपूर्ण है जिसे ध्यान रखकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अस्थिर वैश्विक माहौल भू राजनीतिक तनाव ऊर्जा कीमतों में तनाव और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच २०२६ का आम बजट अहम माना जा रहा है। जानकारों को कहना है कि यह बजट तय करेगा कि देश की आर्थिक व्यवस्था को कैसे मजबूती दी जा जाएगी। क्येांकि सरकार के बीच विकास…
