कोलकाता, 19 जून (ता)। तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त ममता बनर्जी के साथ लंबे समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। तृणमूल ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि यह प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि उन्हें अलग-थलग करने और उनकी सुरक्षा को खतरे में डालने की सुनियोजित साजिश है, हालांकि, राज्य सरकार की ओर से ममता की सुरक्षा में किसी तरह के बदलाव या सुरक्षाकर्मियों को हटाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तृणमूल ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के कई सुरक्षाकर्मी उनके रेल मंत्री रहने के समय से ही उनके साथ तैनात थे। पार्टी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक बदले की भावना से इस तरह का कदम उठाया गया है। राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया कि ममता बनर्जी के साथ लगभग 20 वर्षों से तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को उनके कोलकाता स्थित आवास से हटा दिया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गत रात कालीघाट स्थित उनके आवास के प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। तृणमूल की राज्यसभा सदस्य सागरिका घोष ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि राज्य सरकार की संस्थागत जिम्मेदारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

