नयी दिल्ली, 03 फरवरी। संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अभी तक प्रकाशित न हुई किताब को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। खरगे का आरोप है कि आरएसएस और बीजेपी की राजनीति सच को दबाने और असहज सवालों से बचने पर आधारित है, यही वजह है कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर संसद में जवाब देने से बचती नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवालों पर…
Author: admin
नई दिल्ली, 03 फरवरी। देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए बजट में सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों को इस हाईस्पीड बुलेट ट्रेन के नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। अभी देश में मुंबई से अहमदाबाद तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर काम चल रहा है, जो 15 अगस्त 2027 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन 7 कॉरिडोर के निर्माण पर 16 लाख करोड़ रुपये निवेश का अनुमान जताया है। ऐसे हाईस्पीड रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें 250 से 350 किमी प्रति…
बागपत, 03 फरवरी। दिल्ली-शामली रेलवे लाइन के दोहरीकरण परियोजना को रेल बजट में मंजूरी मिल गई है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने गत दिवस दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले साल 24 नवंबर को बड़ौत में नई ट्रेनों के शुभारंभ के दौरान दिल्ली-शामली रेलवे लाइन के दोहरीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद पिछले महीने रेलवे विभाग ने इस लाइन का सर्वे भी कराया था, जिससे परियोजना के बजट में शामिल होने की उम्मीद…
नई दिल्ली 03 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2024 के चर्चित पुणे पोर्श कार हादसा मामले में सबूत से छेड़छाड़ के आरोपी तीनों लोगों को जमानत दे दी है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने करीब 18 महीने से जेल में बंद आदित्य सूद, आशीष मित्तल और संतोष गायकवाड़ को बड़ी राहत दी. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि अगर जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन किया गया तो आरोपियों की जमानत रद्द की जा सकती है. तीनों पर नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल से छेड़छाड़ करने का आरोप है. मामले में यह भी आरोप…
प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस संवदेनशील और व्यावहारिकता का पाठ पढ़ेगीमुरादाबाद, 03 फरवरी। उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ कानून का पालन कराने नहीं बल्कि सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करने वाली फोर्स के रूप में भी अब नजर आएगी। थाने में आने वाले हर फरियादी से पुलिस कर्मी सर बोलेंगे और उन्हें कुर्सी पर बैठाकर पूरे सम्मान के साथ उनकी बात सुनेंगे। उत्तर प्रदेश के हर जिले के चुनिंदा पुलिस कर्मियों को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में व्यवहार और संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया जाएगा। यह पुलिस कर्मी ट्रेनर के रूप में तैयार होकर अपने-अपने जिलों में अन्य पुलिस कर्मियों के…
मुजफ्फरनगर 03 फरवरी। पुलिस ने चोरी व फाइनेंस पर लिए गए ट्रक समेत अन्य वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का राजफाश किया है। मदरसे के कारी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह फर्जी तरीके से अरुणाचल प्रदेश में वाहन का पंजीकरण कराता था। इनके कब्जे से पांच लाख रुपये नगद, चार ट्रक, दो बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार देर रात बुढ़ाना में खतौली तिराहे के पास से पुलिस ने ट्रक से जा रहे मेहरबान अली उर्फ कारी और…
बिजनौर, 03 फरवरी। इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है। ऐसे में कांवड़िए हरिद्वार जल लेने के लिए निकल रहे हैं। वहां से वे शिव मंदिरों में जल अर्पित करने निकलेंगे। इस दौरान हरिद्वार और बिजनौर की पुलिस आपस में तालमेल करके व्यवस्था बनाने पर काम करेंगी। यूपी उत्तराखंड की सीमा पर बिजनौर पुलिस तैनात रहेगी। दोनों राज्यों के बीच सहमति के बाद 5 फरवरी से ट्रैफिक डायवर्जन शुरू होगा। बिजनौर पुलिस के आला अफसर उत्तराखंड में हरिद्वार पहुंचे। यहां पर श्यामपुर थाने के पास दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त बैठक की।कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सड़कों पर…
विजया एकादशी हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा और पीली चीजों का दान करना शुभ होता है। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। शास्त्रों के मुताबिक, विजया नाम के अनुरूप यह एकादशी विजय प्रदान करने के समान मानी जाती है। यदि श्रद्धा-भाव और नियमपूर्वक इस तिथि पर उपवास व श्री हरि नाम का जप किया जाए, तो साधक को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती हैं। यही नहीं सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति और कार्यों में सफलता के योग…
देहरादून 03 फरवरी। देवभूमि उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर्वतारोहण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में बड़ा फैसला किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने वन विभाग के समन्वय से गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए पूरी तरह खोल दिया है. यह निर्णय उत्तराखंड को वैश्विक पर्वतारोहण मानचित्र पर एक सशक्त और आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा. खोली गई चोटियों की ऊंचाई 5,700 मीटर से 7,756 मीटर तक है, जिनमें कामेट (7,756…
नई दिल्ली, 03 फरवरी। एक रिसर्च में सामने आया है कि अंतरिक्ष में शरीर तेजी से बदलाव दिखाता है। लेकिन धरती पर लौटते ही कई असर खुद-ब-खुद कम हो जाते हैं। अक्सर उम्र बढ़ने को एक धीमी और स्थायी प्रक्रिया माना जाता है, लेकिन अंतरिक्ष में गए एस्ट्रोनॉट्स पर हुई नई रिसर्च कुछ और ही कहानी कहती है। शोध में सामने आया कि स्पेस में शरीर तेजी से बदलाव दिखाता है, लेकिन धरती पर लौटते ही कई असर खुद-ब-खुद कम हो जाते हैं।वैज्ञानिकों ने पाया कि छोटी अवधि के स्पेस मिशन पर गए एस्ट्रोनॉट्स के शरीर में ऐसे बदलाव दिखे,…
