Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    • 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»दिल्ली-शामली रेल लाइन दोहरीकरण को बजट मंजूरी, ट्रेनें बढ़ने से यात्रियों को मिलेगी राहत
    न्यूज़

    दिल्ली-शामली रेल लाइन दोहरीकरण को बजट मंजूरी, ट्रेनें बढ़ने से यात्रियों को मिलेगी राहत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 3, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत, 03 फरवरी। दिल्ली-शामली रेलवे लाइन के दोहरीकरण परियोजना को रेल बजट में मंजूरी मिल गई है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने गत दिवस दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है।
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले साल 24 नवंबर को बड़ौत में नई ट्रेनों के शुभारंभ के दौरान दिल्ली-शामली रेलवे लाइन के दोहरीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद पिछले महीने रेलवे विभाग ने इस लाइन का सर्वे भी कराया था, जिससे परियोजना के बजट में शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई थी। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के अनुसार, बजट प्रावधान के बाद अगले कुछ महीनों में दोहरीकरण का कार्य शुरू होने की संभावना है। इस परियोजना को लगभग तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
    दोहरीकरण पूरा होने के बाद इस रेल मार्ग पर नई ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और रेल यातायात भी सुचारु होगा। यह लंबे समय से चली आ रही भीड़ और इंतजार की समस्या को कम करने में भी सहायक होगा। डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि दिल्ली-शामली रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। साथ ही इस मार्ग पर आधुनिक कोच भी दिए गए हैं। रेल मंत्री ने बड़ौत आकर जो घोषणाएं की थीं, उन्हें वह चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रहे हैं।
    यात्रियों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। पुष्पेंद्र चौहान और रोहित तोमर ने कहा कि दोहरीकरण से इस रूट पर चलने वाले सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की।
    रेल बजट में शाहदरा से शामली के बीच रेल मार्ग के दोहरीकरण, रेलवे ट्रैक को मजबूत करने और अलावलपुर इदरीशपुर व गोठरा हाल्ट को क्रासिंग स्टेशन बनाने के कार्यों पर परोक्ष रूप से बजट में प्रविधान किया गया है। पवन, मनोज आदि रेलवे यात्रियों को उम्मीद थी कि बागपत को भी दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने को बजट में स्थान दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि पिछले साल रेल मंत्री ने शाहदरा से शामली के बीच रेल मार्ग के दोहरीकरण की घोषणा के अलावा अलावलपुर इदरीशपुर और गोठरा को क्रासिंग स्टेशन बनाने की घोषणा की थी जिससे आने वाले समय में इस मार्ग का विकास हो सके।

    baghpat Budget Approva Member of Parliament Dr. Rajkumar Sangwan and Railway Minister Ashwini Vaishnaw tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

    August 25, 2026

    KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

    August 25, 2026

    घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.