Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»स्पेस में शरीर तेजी से बदलाव दिखाता है, उम्र का अनोखा रहस्य वैज्ञानिकों ने सुलझाया
    टेक्नोलॉजी

    स्पेस में शरीर तेजी से बदलाव दिखाता है, उम्र का अनोखा रहस्य वैज्ञानिकों ने सुलझाया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 3, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 03 फरवरी। एक रिसर्च में सामने आया है कि अंतरिक्ष में शरीर तेजी से बदलाव दिखाता है। लेकिन धरती पर लौटते ही कई असर खुद-ब-खुद कम हो जाते हैं। अक्सर उम्र बढ़ने को एक धीमी और स्थायी प्रक्रिया माना जाता है, लेकिन अंतरिक्ष में गए एस्ट्रोनॉट्स पर हुई नई रिसर्च कुछ और ही कहानी कहती है। शोध में सामने आया कि स्पेस में शरीर तेजी से बदलाव दिखाता है, लेकिन धरती पर लौटते ही कई असर खुद-ब-खुद कम हो जाते हैं।
    वैज्ञानिकों ने पाया कि छोटी अवधि के स्पेस मिशन पर गए एस्ट्रोनॉट्स के शरीर में ऐसे बदलाव दिखे, जो आमतौर पर उम्र बढ़ने से जोड़े जाते हैं। माइक्रोग्रैविटी, नींद में गड़बड़ी और फिजिकल स्ट्रेस जैसे हालातों ने शरीर को एक तरह के “स्ट्रेस मोड” में डाल दिया। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि एस्ट्रोनॉट्स सच में बूढ़े हो गए। ये बदलाव अस्थायी थे और वातावरण बदलते ही शरीर ने खुद को संभाल लिया।
    स्टडी कैसे की गई?
    “अंतरिक्ष यात्री मानव वृद्धावस्था के एक मॉडल के रूप में” नाम की इस रिसर्च में चार एस्ट्रोनॉट्स को शामिल किया गया, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर नौ दिन बिताए। वैज्ञानिकों ने लॉन्च से पहले, मिशन के दौरान और धरती पर लौटने के बाद उनके ब्लड सैंपल लिए, जिससे रियल टाइम में शरीर के बदलावों को समझा जा सका। इस स्टडी में उम्र को कैलेंडर से नहीं, बल्कि एपिजेनेटिक क्लॉक्स से मापा गया। ये क्लॉक्स क्छ। में होने वाले बदलावों के आधार पर शरीर की बायोलॉजिकल उम्र बताते हैं, जो स्ट्रेस और माहौल से प्रभावित हो सकती है। स्पेस में रहते समय इन क्लॉक्स में अस्थायी बढ़ोतरी दिखी, लेकिन यह हर एस्ट्रोनॉट में अलग-अलग स्तर पर थी। धरती पर वापस आने के बाद ज्यादातर एस्ट्रोनॉट्स की बायोलॉजिकल एज दोबारा पहले जैसी होने लगी। कुछ मामलों में यह थोड़ी देर के लिए शुरुआती स्तर से भी नीचे चली गई। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसमें इम्यून सिस्टम की बड़ी भूमिका रही, जो जल्दी रिकवर करने में सक्षम होता है।
    नया नजरिया उम्र को देखने का
    शोधकर्ता साफ कहते हैं कि यह स्टडी यह साबित नहीं करती कि स्पेस ट्रैवल से लंबे समय में उम्र तेजी से बढ़ती है। मिशन छोटा था और प्रतिभागी भी कम थे। लंबे स्पेस मिशन में नतीजे अलग हो सकते हैं। फिर भी, यह रिसर्च दिखाती है कि इंसानी शरीर कितनी तेजी से कठिन परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदल सकता है। इस स्टडी से यह सोच मजबूत होती है कि उम्र बढ़ना कोई एकतरफा प्रक्रिया नहीं है। हमारा पर्यावरण और परिस्थितियां हमारी उम्र बढ़ने की रफ्तार को कम या ज्यादा कर सकती हैं। अंतरिक्ष ने इन बदलावों को कुछ समय के लिए उजागर किया, और धरती पर लौटते ही शरीर ने संतुलन बना लिया।

    Desh health New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi technology The body undergoes rapid changes in space
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.