Author: admin

मुरादाबाद, 06 फरवरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जिसे गरीब बेटियों की मदद का माध्यम बताया जाता है, कुंदरकी में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का बड़ा अड्डा बन गई। जांच में पर्दाफाश हुआ है कि यहां सरकारी धन को खुलेआम लूटा गया और जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदे बैठे रहे। 35 पहले से विवाहित जोड़ों को दोबारा कागजों में शादी कराकर योजना का लाभ दिला दिया गया।कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की शिकायत पर गठित 30 अधिकारियों की टीमों ने जब जांच की, तो पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं। जांच रिपोर्ट मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी को सौंपी…

Read More

लखनऊ, 06 फरवरी। प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग पढ़ाई को डिजिटल माध्यम से और आसान बनाने के लिए अब कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से विभिन्न विषयों के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें छात्र कभी भी देख और सुन सकेंगे।यह पहल बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देशन में शुरू की गई है। इसके तहत छात्र भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों की…

Read More

नोएडा 06 फरवरी। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मुंबई की तर्ज पर अब गौतमबुद्ध नगर जिले में भी डबल डेकर बस चलेंगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़े कदम के तहत सात डबल डेकर बसे नोएडा पहुंच चुकी हैं. इन बसों के आने से यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. इन बसो का संचालन नोएडा डिपो से किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नोएडा डिपो से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा,…

Read More

लखनऊ, 06 फरवरी। यूपी सरकार का 11 फरवरी को आने वाला बजट 9 लाख करोड़ के आसपास हो सकता है। सरकार का मुख्य ध्यान प्रदेश के विकास और आम लोगों की सुविधाओं पर रहेगा। खासतौर पर सड़क, पुल, शहरों के विकास, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर बड़ा खर्च किए जाने की उम्मीद है। पिछले वित्तीय वर्ष में यूपी का बजट करीब 8.08 लाख करोड़ रुपये था। इसमें जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक सरकार युवाओं के रोजगार, किसानों की मदद और गरीब व जरूरतमंद वर्ग के लिए चल रही योजनाओं में अच्छी…

Read More

लखनऊ, 06 फरवरी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य में लापता लोगों के बढ़ते मामलों और पुलिस की धीमी कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने खुलासा किया कि बीते दो सालों (2024-2026) में प्रदेश से एक लाख से ज़्यादा लोग गुमशुदा हुए हैं, लेकिन इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक मामलों में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। अदालत ने इसे ‘सिस्टम की बड़ी विफलता’ करार दिया है।इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने प्रदेश…

Read More

नोएडा 06 फरवरी। सुपरटेक के ट्विन टावर मामले में जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इसमें नोएडा में तैनात रहे 11 अधिकारियों को दोषी माना गया है। शासन को अब आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेना है। अधिकारियों में से सात सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ये तत्कालीन दोषीमुकेश गोयल, तत्कालीन प्रबंधक नियोजन, रितुराज व्यास, व. प्रबंधक नियोजन, विमला सिंह, सहयुक्त नगर नियोजक ,अनीता, प्लानिंग असिस्टेंट, एके मिश्रा, नगर नियोजक (जून 2021 को सेवानिवृत्त), राजेश कुमार, विधि सलाहकार (मार्च 2020 को सेवानिवृत्त), ज्ञानचंद, विधि अधिकारी (मार्च 2020 को सेवानिवृत्त), एम.सी त्यागी, परियोजना अभियंता (सितंबर 2018 को सेवानवृत्त), प्रवीन श्रीवास्तव, सहायक…

Read More

स्कूल फेडरेशन की केएल इंटरनेशनल स्कूल जागृति विहार में बीते दिनों हुई बैठक में स्कूलों के सामने आने वाली परेशानियों को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें लगभग ५० स्कूलों के संचालकों ने भाग लिया। विशेष चर्चा उपरांत सीबीएसई के नियमों को लेकर भी चर्चा की और तय हुआ कि आगामी सत्र में फीस कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के तहस ७.५५ प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की जा सकती है। इस खबर को पढ़कर अभिभावकों में चर्चा के अनुसार फीस बढ़ाने से पहले मंडलायुक्त और स्कूल संचालकों व नागरिकों द्वारा पूर्व में बनाई गई समिति में चर्चा होनी चाहिए और फीस…

Read More

पंजाब के गुरुदासपुर की पुलिस चौकियों पर हमला करने वाले तीन आतंकियों को पीलीभीत में ढूंढ निकालने वाले और पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीनों आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराने में सफल रहे अविनाश पांडे पूर्व में २०१९-२० में मेरठ के एसपी देहात रह चुके हैं। पीलीभीत में एसपी रहे २०२४ में उक्त प्रशंसनीय कार्य कर चुके २०१५ बैच के आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडे जनपद को अच्छी प्रकार से जानते हैं और अपने व्यवहार व कार्य प्रणाली के चलते वो उस समय भी यहां काफी लोकप्रिय रहे थे। इसलिए यह तो विश्वास से कहा जा सकता है…

Read More

मुंबई, 05 फरवरी। अभिनेत्री सई एम मांजरेकर अपनी आने वाली पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म ‘दि इंडिया हाउस’ का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्माण पावरहाउस राम चरण अपनी पहली प्रोडक्शन के तौर पर कर रहे हैं। फिल्म को एक साथ हिंदी और तेलुगु भाषा में बनाया जा रहा है, जो सई के लिए ‘मेजर’ के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग दोनों भाषाओं में साथ-साथ हुई है। हिंदी और तेलुगु सिनेमा में पहले भी काम कर चुकीं सई का कहना है कि ‘दि इंडिया हाउस’ उनके करियर का एक स्वाभाविक, लेकिन बेहद समृद्ध करने…

Read More

लखनऊ, 05 फरवरी। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के डॉक्टरों ने लिवर सिरोसिस से पीड़ित 55 वर्षीय महिला की जान बचाने में सफलता पाई है। महिला के पेट और आंतों में लगातार हो रहे गंभीर रक्तस्राव को डॉक्टरों ने पहली बार प्लग-असिस्टेड रेट्रोग्रेड ट्रांसवेनस ऑब्लिटरेशन (पार्टाे) प्रक्रिया अपनाकर रोका। इलाज के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गयाहरदोई निवासी महिला को लिवर सिरोसिस था। परिवारीजनों ने कई स्थानीय अस्पतालों में दिखाया। लेकिन मरीज को फायदा नहीं हुआ। परिवारीजन मरीज को लेकर केजीएमयू गेस्ट्रोमेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे। विभागाध्यक्ष डॉ.…

Read More