नई दिल्ली 18 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। मतदान की तिथि 16 मार्च 2026 है और मतगणना मतदान के दिन ही होगी। बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छङ साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल…
Author: admin
मथुरा, 18 फरवरी। क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने गत दिवस प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में अन्य भक्तों के साथ बैठे दिखे। आश्रम सूत्रों के अनुसार विराट व अनुष्का गत सुबह छह बजे श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक घंटे से ज्यादा समय तक यहां रुके। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से भी मुलाकात की थी।विराट व…
नई दिल्ली 18 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में तेलंगाना फोरेंसिक साइंसेज लैब को एक सीलबंद लिफाफे में उत्तर प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी के आवाज़ के सैंपल और कथित ऑडियो क्लिप के फोरेंसिक एनालिसिस पर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया, जिस पर मुस्लिम विरोधी टिप्पणी करने का आरोप है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के डीआईजी संजीव त्यागी (पहले बिजनौर के पुलिस अधीक्षक) को 09 मार्च को सुबह 11.00 बजे हैदराबाद स्थित लैब के डायरेक्टर के सामने अपनी आवाज़ का सैंपल देने के लिए पेश होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता इस्लामुद्दीन अंसारी, जिनके फ़ोन में संजीव…
सहारनपुर, 18 फरवरी। उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल की 56 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया। संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत लगभग करीब 2.75 अरब आंकी गई है। हाजी इकबाल के अधिवक्ता रामप्रकाश पांडे और इंद्रभान यादव ने कहा कि संबंधित आदेश उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित निर्देशों के विपरीत है। हम इसके खिलाफ अपील करेंगे।जिले में पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत करीब 2.75…
नोएडा 18 फरवरी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई है. उसने छठे बच्चे को जन्म दिया है. 11 महीने पहले सीमा एक बेटी की मां बनी थी. अब उसे बेटा हुआ है. बच्चे के जन्म के बाद से ही सीमा और सचिन दोनों बेहद खुश हैं. सीमा के पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे भी हैं. उन्हें भी साल 2023 में सीमा अपने साथ पाकिस्तान से भारत ले आई थी. डिलीवरी के बाद अब सीमा का पहला वीडियो सामने आया है. इसमें सीमा गाड़ी में बैठकर बच्चे और सास संग घर की तरफ…
जयपुर, 18 फरवरी। राजस्थान में करीब 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन घोटाला मामले में राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वर्तमान व तीन सेवानिवृत अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने गत दिवस 15 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की, जिनमें राजस्थान, झारखंड और दिल्ली आदि के ठिकाने शामिल हैं।एसीबी ने राज्य सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश गोयल, जोधपुर के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, जयपुर के मुख्य अभियंता के. डी. गुप्ता, जल जीवन मिशन में वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा, मुख्य अभियंता निरिल कुमार, तकनीकी मुख्य अभियंता…
नई दिल्ली, 18 फरवरी। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) परिसर में एक महीने के लिए किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा, जुलूस और प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार ने छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ को सूचित करने के लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश को गत दिवस से ही लागू कर दिया गया है। प्रो. मनोज कुमार के अनुसार यह आदेश इस जानकारी के आधार पर जारी किया गया है कि डीयू परिसर में बिना रोक-टोक के सार्वजनिक समारोहों, जुलूस या प्रदर्शन से ट्रैफिक में रुकावट, इंसानी…
गाजियाबाद/मुरादनगर, 18 फरवरी। थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अंकित कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली और रमजान के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था। थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी और सभी लोग पारंपरिक सौहार्द के साथ त्योहार…
बहराइच, 18 फरवरी। बहराइच जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनने के बाद हर कोई दंग है। दरअसल यह मामला शिक्षा विभाग और एक कबाड़ की दुकान से जुड़ा हुआ है। जहां पर ट्रक में भरकर बच्चों का भविष्य बाहर भेजा जा रहा था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना मिलने पर ट्रक को रोक कर हिरासत में लिया गया। लेकिन जब ट्रक को खोलकर देखा गया, तो सबके होश उड़ गए और जिले में यह खबर आग की तरह फैलने लगी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा…
बागपत 18 फरवरी। दो बच्चों की मां ने अपनी उम्र से दो साल छोटे प्रेमी युवक से मंदिर में शादी रचा ली। वह कोतवाली में ही अपने पति के सामने प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। समझाने के बाद भी नहीं मानी तो पति ने महिला को प्रेमी के सिपुर्द करते हुए कहा कि अब इसके संग ही रहना । उन दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। कोतवाली से जाने से पहले मिटाई बांटी गई। मुजफ्फरनगर के पीनना गांव निवासी 23 वर्षीय सोनी की शादी तीन साल पहले सहारनपुर के देवबंद के गाँव जड़ौदा जट…
