Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»विराट-अनुष्का फिर संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे
    न्यूज़

    विराट-अनुष्का फिर संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा, 18 फरवरी। क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने गत दिवस प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में अन्य भक्तों के साथ बैठे दिखे। आश्रम सूत्रों के अनुसार विराट व अनुष्का गत सुबह छह बजे श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक घंटे से ज्यादा समय तक यहां रुके। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से भी मुलाकात की थी।
    विराट व अनुष्का के माथे पर ब्रजरज का राधावल्लभीय तिलक व गले में तुलसी की कंठी माला थी। श्रीराधा केलिकुंज की एकांतिक वार्ता में श्रद्धालुओं के बीच आगे की पंक्ति में बैठे दोनों भक्ति भाव में डूबे रहे। जब संत ने जीवन में संत से दीक्षा लेने और संत की पूर्ण शरणागति में अंतर बताया तो बेहद तल्लीनता से सुनते रहे।
    संत ने कहा कि किसी से दीक्षा लो तो दीक्षा देने वाले का आदेश का पालन ही जीवन का सार है। गुरु के प्रति अपना सब कुछ समर्पित करना ही शरणागति है। विराट और अनुष्का ने पहली बार जनवरी 2023 में संत प्रेमानंद से मुलाकात की थी। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले ही दिन दोनों मई 2025 में संत प्रेमानंद के पास पहुंचे। दो माह पहले 15 दिसंबर को भी दोनों ने संत से मुलाकात की थी।

    mathura tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Virat Kohli-Anushka Sharma Virat-Anushka again took refuge in Saint Premananda
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.