Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, भरी जाएंगी 10 राज्यों की खाली पड़ी 37 सीटें
    देश

    राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, भरी जाएंगी 10 राज्यों की खाली पड़ी 37 सीटें

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 18, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 18 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। मतदान की तिथि 16 मार्च 2026 है और मतगणना मतदान के दिन ही होगी। बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छङ साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है, इसीलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है।

    इलेक्शन का पूरा शेड्यूल इस प्रकार रहेगा
    राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा।
    नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है।
    नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है।
    राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
    मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी।
    चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है

    किन राज्यों की सीटें खाली हुईं हैं
    महाराष्ट्र: 7 सीटें
    ओडिशा: 4 सीटें
    तमिलनाडु: 6 सीटें
    पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
    असम: 3 सीटें
    बिहार: 5 सीटें
    छत्तीसगढ़: 2 सीटें
    हिमाचल: 1
    तेलंगाना: 2
    हरियाणा: 2

    महाराष्ट्र से कौन हो रहा रिटायर
    डॉ. भगवत किशनराव कराड डॉ. (श्रीमती) फ़ौज़िया तहसीन अहमद खान प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
    शरदचंद्र गोविंदराव पवार धैर्यशील मोहन पाटिल रजनी अशोकराव पाटिल रामदास बंदू अठावले

    ओडिशा से कौन हो रहा रिटायर
    ममता मोहंता मुज़िबुल्ला खान सुजीत कुमार निरंजन बिशी

    तमिलनाडु
    एन.आर. एलंगो पी. सेल्वारासु एम. थम्बिदुरई तिरुची सिवा डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू
    जी.के. वासन

    पश्चिम बंगाल से कौन होगा रिटायर
    साकेत गोखले ऋतब्रत बनर्जी बिकाश रंजन भट्टाचार्य मौसम नूर सुब्रत बक्शी

    असम से कौन हो रहा रिटायर
    रामेश्वर तेली भुवनेश्वर कलिता अजीत कुमार भुइयां

    बिहार से राज्यसभा में कौन होगा रिटायर
    अमरेंद्र धारी सिंह प्रेम चंद गुप्ता रामनाथ ठाकुर उपेन्द्र कुशवाहा हरिवंश नारायण सिंह

    छत्तीसगढ़ से कौन होगा रिटायर
    कवि तेजपाल सिंह तुलसी फूलो देवी नेताम

    हरियाणा से कौन होगा रिटायर
    किरण चौधरी राम चंदर जांगड़ा

    हिमाचल प्रदेश से कौन होगा रिटायर
    इंदु बाला गोस्वामी

    तेलंगाना से कौन होगा रिटायर
    डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के.आर. सुरेश रेड्डी

    बता दें कि 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 चुने जाते हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए हैं।

    ELECTION COMMISION ELECTION DATES rajya-sabha-election tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद

    August 25, 2026

    कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान

    August 25, 2026

    टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.