प्रयागराज 21 जनवरी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में केपी कॉलेज के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेडिकल चौराहे के निकट स्थित एक तालाब में वायुसेना का एक ट्रेनी विमान एम 116 के गिर गया। एयरक्रॉफ्ट के लड़खड़ाते ही दोनों पायलट जेके पांडेय और प्रवीन अग्रवाल पैराशूट के सहारे नीचे तालाब में कूद गए। यह देख स्थानीय लोग भी तालाब में कूद पड़े। दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकाले गए पायलट सेना की वर्दी में थे। कुछ ही देर में सेना के कई और हेलीकॉप्टर बचाव के लिए पहुंच गए। एयरफोर्स ने…
Author: admin
मुंबई, 21 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 21 दिनों की एंटी-इंफ्लेमेटरी चैलेंज के ज़रिए हज़ारों लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करने के बाद एक बार फिर अपने वेलनेस मंत्र के साथ वापस आई हैं। नेहा इस बार वह आधुनिक जीवन की एक आम समस्या ब्लोटिंग और खराब पाचन का आसान और पारंपरिक समाधान साझा कर रही हैं। सस्टेनेबल और बिना झंझट वाली फिटनेस में विश्वास रखने वाली नेहा ने अपना नाइट-टाइम देसी ड्रिंक बताया, जिसे वह लंबे और थकाऊ दिनों के बाद पेट को शांत करने, ब्लोटिंग कम करने और बेहतर नींद के लिए अपनाती हैं।…
मुंबई, 21 जनवरी। प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘दलदल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर बनी दलदल की कहानी डीसीपी रीटा फरेरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार भूमि सतिश पेडनेकर निभा रही हैं। वह एक खतरनाक जांच पर निकलती हैं, जहां उन्हें एक निर्दयी सीरियल किलर का पीछा करना होता है। विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब भिंडी बाज़ार पर आधारित, दलदल को अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है।एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह सीरीज़ सुरेश त्रिवेनी ने बनाई है…
सूरत 21 जनवरी। गुजरात के सूरत में 21 करोड़ रुपये की नई पानी की टंकी उद्घाटन से पहले ही गिर पड़ी. टेस्टिंग के दौरान धराशायी हुई ये टंकी भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है. सूरत के ताड़केश्वर गांव में हड़कंप मच गया. जल आपूर्ति विभाग ने बनाई 11 लाख लीटर क्षमता वाली ये पानी की टंकी 19 जनवरी को टेस्टिंग के दौरान पानी का बोझ झेलते ही ताश के पत्तों की तरह ढह गई. 9 लाख लीटर पानी भरते ही पूरा ढांचा भरभरा कर ढह गया जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए. 21 करोड़ की लागत से बनी ये टंकी…
संभल 21 जनवरी। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सड़कों पर भीख मांगने और इधर-उधर काम करने वाले 30 बच्चे प्रशासन और एक गैर सरकारी संस्था की पहल के बाद अब 26 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि बच्चों के लिए यह अभाव से राष्ट्रीय पहचान तक का एक दुर्लभ सफर है। ये बच्चे परेड के दौरान मार्चिंग बैंड टुकड़ी में हिस्सा लेंगे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल संभल जिला प्रशासन और गैर-सरकारी संगठन ‘उम्मीद’…
रायबरेली, 21 जनवरी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गत दिवस अपने गढ़ में मोदी सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि आरएसएस, नरेंद्र मोदी अंबेडकर और संविधान व गांधी जी की सोच मिटाना चाहते हैं। आजादी से पहले जैसा हिंदुस्तान था, वैसा ही हिंदुस्तान आज भी है। किसानों की जमीनें छीनी जा रही है। आपके सारे हक छीने जा रहे हैं। योजनाएं छीनी जा रही हैं। योजना और उनका पैसा अदाणी व अंबानी को दिया जा रहा है। आपकी जमीन भी उनके हवाले की जा रही है। आप भुखमरी की ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की…
नई दिल्ली, 21 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक अहम खोज में यह साबित किया है कि हार्ट अटैक के बाद दिल अपनी मांसपेशियों की कोशिकाओं को दोबारा बना सकता है। यह पहली बार है जब इंसानों के दिल की मांसपेशियों में इस तरह दोबारा बनने की प्रक्रिया देखी गई है। पहले ऐसा केवल चूहों पर किए गए अध्ययनों में पाया गया था। शोध में पाया गया कि हार्ट अटैक के बाद दिल के कुछ हिस्सों में स्थायी घाव रह जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद नई कार्डियक मसल सेल्स बनती हैं। इससे संकेत मिलता है कि क्षतिग्रस्त हृदय ऊतक में…
पीलीभीत, 21 जनवरी। प्रदेश में इन दिनों कफ सिरप को लेकर प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है। एक तरफ जहां कोडीन युक्त कफ सिरप को लेकर छापेमारी जारी है तो वहीं दूसरी तरफ नकली कफ सिरप बनाने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में पीलीभीत जिले में कफ सीरप बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह फैक्ट्री एक झोलाछाप डॉक्टर चल रहा था, जिसने कफ सीरप बनाने का फार्मूला यूट्यूब से सीखा था।पुलिस ने इसके पास से सैकड़ों की संख्या में कफ सिरप की शिशियां भी बरामद की हैं। पीलीभीत के घुंघचाई…
लखनऊ, 21 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी सांसदों को निर्देश दिए कि वे 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से दिन-रात मेहनत करें और अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के सुख-दुख में शामिल होकर उनके मुद्दों के लिए संघर्ष करें।उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा के अन्यायपूर्ण शासन से छुटकारा दिलाकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल किए जाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत दिवस पार्टी मुख्यालय में अपने लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के साथ मंथन किया। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि लोकसभा के उनके 37 सांसद 2027…
रायपुर, 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ में साहू समाज ने बड़ा फैसला लिया है। जहां समाझ में बढ़ती कुरीतियों के देखते हुए प्री-वेडिंग शूट पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। वहीं साहू समाज के बच्चों और युवाओं के लिए संस्कार शिविर आयोजित कर अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की सलाह दी है।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज में बढ़ती दिखावटी संस्कृति और अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का अहम निर्णय लिया है। साहू संघ की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशभर से सभी जिला अध्यक्षों की…
