Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड, रहमान हुई रामगली पाक में हिंदू नाम रखने की यह योजना ?
    • सुप्रीम कोर्ट का कुत्तों को लेकर दिया गया निर्णय समाजहित का सराहनीय है, इन्हें इंजेक्शन देकर कौन मारेगा और पीड़ित को मुआवजा कहां से मिलेगा और हंगामा करनेवालों पर क्या कार्रवाई होगी यह भी बताया जाए
    • यूपी के 11 जिलों में 48 घंटे हीट वेव चलने का रेड अलर्ट
    • नवाजुद्दीन सिद्दीकी वॉचमैन बने तो मालिक बोले- इस मरे हुए को किसने रखा
    • मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों के सभी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण
    • घातक चीनी मांझे पर रोक के लिए बनेगा सख्त कानून, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
    • 20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल
    • 119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»महाकाल के दर्शन कर लौट रहे कानपुर के 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
    देश

    महाकाल के दर्शन कर लौट रहे कानपुर के 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

    adminBy adminFebruary 23, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोटा 23 फरवरी। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ जिसने 4 हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर वापस अपने घर कानपुर लौट रहे 4 दोस्तों की कार चेचट टोल प्लाजा के पास एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    हादसा चेचट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि आगे चल रहे ट्रक से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और इंजन के पुर्जे अंदर तक घुस गए। हालांकि कार में एयरबैग थे, लेकिन हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वे भी जान बचाने में नाकाम रहे।

    मृतक चारों युवक उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे। वे घनिष्ठ मित्र थे और बड़े उत्साह के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद वे सुकून के साथ घर लौट रहे थे। परिजनों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस सफर की शुरुआत भक्ति के साथ हुई थी, उसका अंत इतना दर्दनाक होगा।

    सूचना मिलते ही चेचट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार के भीतर फंसे युवकों के शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों चले रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला गया और मोड़क सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दस्तावेजों के आधार पर प्रांजुल चतुर्वेदी (26), अंकुश दुबे (21) और श्रेष्ठ बाजपेई (23) के रूप में हुई है, जबकि चौथे युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    car accident kota rajasthan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड, रहमान हुई रामगली पाक में हिंदू नाम रखने की यह योजना ?

    May 20, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का कुत्तों को लेकर दिया गया निर्णय समाजहित का सराहनीय है, इन्हें इंजेक्शन देकर कौन मारेगा और पीड़ित को मुआवजा कहां से मिलेगा और हंगामा करनेवालों पर क्या कार्रवाई होगी यह भी बताया जाए

    May 20, 2026

    यूपी के 11 जिलों में 48 घंटे हीट वेव चलने का रेड अलर्ट

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.