Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ट्यूशन टीचर ने 9वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
    देश

    ट्यूशन टीचर ने 9वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 23, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 23 फरवरी। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9वीं कक्षा पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात भी कराया. पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिवार को जानकारी हुई. जिसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी टीचर वीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

    पीड़िता मूल रूप से जिला बांदा की रहने वाली है, लेकिन उसके माता-पिता सरकारी नौकरी में होने के कारण परिवार सुशांत गोल्फ सिटी में रहता है. आरोपी वीर सिंह यादव, जो बिजनौर जिले का निवासी है, पीड़िता को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था. पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी को किशोरी के माता-पिता ऑफिस गए थे और दादी घर के बाहर धूप में बैठी हुई थीं. इस दौरान आरोपी ने किशोरी को अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसने छात्रा को जीवन खराब करने की धमकी दी.

    इस घटना के बाद आरोपी ट्यूशन पढ़ाने के बहाने दोपहर के समय नियमित रूप से आने लगा और ब्लैकमेल करके एक महीने में कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा. बाद में जब किशोरी गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने दवाइयां देकर उसका गर्भपात करा दिया. किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी हुई. इसके बाद परिवार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी वीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया.

    जांच में पता चला कि आरोपी खुद को पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी बताकर पीड़ित परिवार पर रौब जमाता था. वह दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी फोटो दिखाकर परिवार को डराता-धमकाता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

    lucknow student-raped tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय फैशन का चीन में जलवा

    August 25, 2026

    शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद

    August 25, 2026

    कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.