लखनऊ 03 अक्टूबर। अक्टूबर के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है. सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. इसी बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD से मिली जानकारी के मुताबिक 3 से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर यानी शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश व गरज चमक…
Author: admin
नई दिल्ली 03 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की तीन करीबी महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिलाओं ने माना कि उन्होंने चैतन्यानंद के कहने पर छात्राओं पर दबाव बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में श्री शारदा इंस्टीट्यूट की श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) और काजल (सीनियर फैकल्टी) शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने अपराध में सहयोग, शिकायतकर्ताओं को धमकाया और सबूत नष्ट किए। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक गेस्ट हाउस में चैतन्यानंद…
किशनगंज 03 अक्टूबर। बिगार में किशनगंज के सौदागर पट्टी स्थित पुष्पांजलि कपड़े की दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे में एक अविश्वसनीय घटना कैद हुई है, जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं। यह घटना गुरुवार दोपहर की है, जब एक तीन वर्षीय बच्चा अपनी मां के साथ दुकान के बाहर खड़ा था। बच्चा पूरी मासूमियत से इधर-उधर देख रहा था, तभी उसकी नज़र ऊपर लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तारों पर पड़ी। शायद उस छोटे बच्चे को किसी खतरे का अंदाजा हो गया। बिना एक पल की देरी किए, उसने तुरंत अपनी मां का हाथ कसकर पकड़ा और…
नई दिल्ली 03 अक्टूबर। आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो जैसी जानकारी अपडेट करना अब महंगा हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार अपडेट से जुड़े शुल्क में बदलाव किया है। अब आधार कार्ड में किसी भी तरह का बदलाव कराने के लिए पहले की अपेक्षा 15 से 25 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। नए नियम एक अक्तूबर 2025 से लागू हो गए हैं और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। इसके बाद यूआईडीएआई ने अगले चरण यानी एक अक्तूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 के लिए भी नई दरें तय कर दी हैं। कौन-कौन…
मथुरा 03 अक्टूबर। मथुरा में गुरुवार देर रात भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। युवक अजीत अपने पिता और भाई के साथ दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक टकराने को लेकर उसका कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया। अजीत के पिता ने आरोपियों को खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि विवाद न हो इसके लिए हम लोग अपने भाई के घर चले गए। फिर भी आरोपी पीछा करते हुए हमारे पीछे पहुंच गए। मेरे बेटे को गोली मार…
नई दिल्ली 03 अक्टूबर। स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। दिल्ली के नेहरू पार्क में ‘विशेष स्वच्छता अभियान 5.0’ की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान के पिछले चरणों के दौरान ई-कचरे और बेकार सामग्री की बिक्री से सरकार को 3,296.71 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में साफ-सफाई के बाद 696.27 लाख वर्ग फुट से अधिक स्थान को फिर से उपयोग में लाया गया है। सिंह ने कहा कि केवल साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि बेकार पड़ी चीजों के दोबारा उपयोग…
मुजफ्फरनगर 03 अक्टूबर। सऊदी अरब में एक्सपायर्ड कफ सिरप की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का थाना सिविल लाइंस पुलिस ने राजफाश किया है। यह गिरोह सूखी और खुश्क खांसी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले फेंसेडिल कफ सिरप पर नए रैपर लगाकर उसे सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य बदमाश फरार है। गिरफ्तार आरोपितों में से एक गाजियाबाद और एक कासगंज का निवासी है। इनके पास से एक्सपायर्ड कफ सिरप और नए रैपर बरामद हुए हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार रात…
लखनऊ 02 अक्टूबर। यूपी के कई जिलों में बीते दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। फतेहपुर में सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। दशहरे पर आज 36 जिलों में अलर्ट है। गुरुवार को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। हालांकि कही भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया है। लेकिन हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 2 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में…
बागपत, 02 अक्टूबर। बागपत साइबर थाने की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट व अन्य तरीके से लोगों के साथ ठगी करने वाले अंर्तराष्ट्रीय गैंग के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गैंग ने बागपत समेत देशभर के कई राज्यों में सीधे-साधे लोगों के साथ 1.80 करोड़ से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से थार और स्कार्पियो कार समेत काफी डिजिटल गैजेट्स बरामद किए हैं। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बड़ौत शहर के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ, आशिफ, हर्ष गोयल, आरिफ,…
वाशिंगटन 02 अक्टूबर। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क बुधवार को लगभग 500 अरब डॉलर की कुल संपत्ति हासिल करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए। फोर्ब्स के अरबपतियों के सूचकांक के अनुसार मस्क की कुल संपत्ति 4:15 ईटी तक उनकी नेटवर्थ 500.1 अरब डॉलर दर्ज की गई। मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा टेस्ला से जुड़ा है। सितंबर तक कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 12.4% थी। इस साल टेस्ला के शेयरों में अब तक 14% की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को ही स्टॉक 3.3% उछला, जिससे मस्क की नेटवर्थ में 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। साल की शुरुआत में…
