Author: admin

हाथरस 03 फरवरी। उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों के मौत की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे जा रही इको कार में जोरदार टक्कर मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक, हादसा हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ. हादसा उस दौरान…

Read More

भले ही इस बार जल्दी आ गई होली मगर चल रही ठंडी बयारों के बाद भी बुराई पर अच्छाई की प्रतीक होली के रंग गुलाल का सुरुर बच्चों से लेकर बड़ों तक खूब छाने लगा है। अपनी याद में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जलने के एक दिन को छोड़कर दुल्हेंडी मनाई जाएगी। जो भी हो होलिका का मजा तो अपार है। इस बार हम ब्रज की बरसाने की होली के साथ ही नेताओं द्वारा बदले जा रहे बयान और एआई का जो रंग चढ़ रहा है उसमें नए रंग लेकर आई होली मनाने जा रहे हैं। जो…

Read More

वाशिंगटन/तेहरान, 02 मार्च। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। इस बीच कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। जेट हवा में गोल-गोल घूमने लगा। थोड़ी देर बाद वह जमीन से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। हालांकि, पायलट ने जेट से कूद कर अपनी जान बचाई। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। वहीं कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर ईरान ने बड़ा हमला किया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस्राइल के हवाई हमलों में कम से कम…

Read More

नई दिल्ली, 02 मार्च (जा)। आबकारी घोटाला मामले में राऊज एवेन्यू की विशेष अदालत ने सीबीआई के साथ ही ईडी के तरीके पर चिंता जताते हुए कहा कि जल्दबाजी में की गई ईडी जांच और गिरफ्तारी लोगों के अधिकारों को प्रभावित कर रही है। राऊज एवेन्यू के विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) जितेंद्र सिंह की अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में तथ्यों की न्यायिक जांच किए बिना ही ईडी प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तारी और लंबी हिरासत के लिए शक्तियों का प्रयोग करती है।इससे ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, जहां किसी व्यक्ति को एक ऐसे आरोप के…

Read More

प्रयागराज, 02 मार्च (जा)। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रमुख सचिव (गृह) के रवैये की निंदा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार के अधिकारियों को कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा और अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, इसमें अवमानना कार्रवाई भी है। अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जा सकता है ताकि वे अपने व्यवहार और कोर्ट के आदेश की अवज्ञा की व्याख्या कर सकें। कोर्ट ने कहा कि यदि अधिकारियों के पास समय की कमी है तो उन्हें आवेदन दाखिल अतिरिक्त समय कारण बताते…

Read More

कोसीकलां 02 मार्च। फालैन में होलिका और भक्त प्रहलाद की लीला एक बार फिर साकार होगी परंपरा की जीवित रखने के लिए तीन मार्च की सुबह करीब चार बजे संजू पंडा होली की जलती लपटों से निकलेंगे। मेले में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, नरदेव चौधरी हिस्सा लेंगे। होली मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांव फालैन में होलिका के दहकते अंगारों के बीच से गुजरने की अग्निपरीक्षा देने के लिए संजू पंडा एक माह से कठोर तप पर बैठे हैं। होलिका दहन के दिन जब दीपक की लौ उनकी हथेली को शीतलता का एहसास…

Read More

प्रयागराज 02 मार्च। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर तल्ख टिप्पणी की है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सात साल से कम सजा वाले अपराध में गिरफ्तारी कर यूपी पुलिस यह साबित कर रही है कि उनके मन में देश के कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं बचा है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ सचिन आर्य व अन्य की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर की है। मामला प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र का है। याची को पुलिस ने आयुध अधिनियम से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। सुनवाई…

Read More

लखनऊ 02 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने संगठन में रंग भरने के लिए होली के बाद का मुहूर्त निकाला है। हालांकि जिला इकाई के संभावित दावेदारों का नाम दो मार्च सोमवार तक लिफाफे में बंद करने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन कार्यकारिणी 15 मार्च के आसपास घोषित करने के संकेत हैं। उधर, एक तिहाई पदों पर महिलाओं की दावेदारी सुनिश्चित कर जहां भाजपा ने नारी शक्ति वंदन का संकल्प दिखाने का प्रयास किया है, वहीं लंबे समय से पद की प्रतीक्षा कर रहे चेहरों की चिंता भी बढ़ सकती है। खासकर, बड़े जिलों की टीम…

Read More

बिजनौर, 02 मार्च (अम)। पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी दामाद सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। यह घटना नहटौर के मोहल्ला कैथला में हुई थी। सराफ के घर और दुकान में चोरी करने वाले घर जमाई को पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है।एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने गत दिवस कहा कि नहटौर के मोहल्ला डाकखाना जनूबी निवासी सराफा व्यापारी संतोष कुमार वर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि उनकी इकलौती…

Read More

बहराइच 02 मार्च। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (रामनगर) गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर डाली. इस खूनी खेल में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि घर में मौजूद एक मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया. घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था. अचानक बडलूराम के घर से उठी चीखों…

Read More