नई दिल्ली 17 फरवरी। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने ईरानी वायुक्षेत्र से होकर गुजरने वाली कई देशों की उड़ानों को 28 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले, एयरलाइन ने इन शहरों, देशों के लिए अपनी सेवाएं 28 फरवरी तक कैंसिल कर दी थीं। ईरान में उपजे तनाव के बीच इंडिगो और एयर इंडिया ने ईरानी एयरस्पेस का इस्तेमाल लगभग बंद कर दिया है। ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रीय हालात के चलते त्बिलिसी (जॉर्जिया), अल्माटी (कजाखस्तान), बाकू (अजरबैजान) और ताशकंद (उज्बेकिस्तान) के लिए आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स अब 28 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेंगी।…
Author: admin
नई दिल्ली, 17 फरवरी। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज मंगलवार से देशभर में शुरू हो गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस वर्ष कुल 43,67,870 परीक्षार्थी इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें कक्षा 10वीं में 25,08,319 और कक्षा 12वीं में 18,59,551 छात्र परीक्षा देंगे।कक्षा 10वीं में 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं परीक्षा में बैठेंगी। वहीं, 12वीं में 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं शामिल होंगी। इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षा 83 विषयों में और 12वीं की परीक्षा 120 विषयों में आयोजित की जाएगी। देशभर में 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के…
नई दिल्ली, 17 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि विवाह से पहले लड़का-लड़की एक-दूसरे के लिए ज्यादातर अजनबी होते हैं, इसलिए शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के मामलों में अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए। अदालत एक ऐसे व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिस पर झूठे विवाह के वादे पर दुष्कर्म का आरोप है।शादी के झूठे वादे की वजह से रेप की शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस समस्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप के बारे में नौजवानों को…
नोएडा, 17 फरवरी। फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग करने के सात आरोपियों को यूपी-हरियाणा और मुंबई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी दीपक और उसके छह साथियों की गिरफ्तारी झज्जर, नोएडा और आगरा से हुई। रोहित शेट्टी के घर पर एक फरवरी को दीपक ने ही फायरिंग की थी, जो आगरा का रहने वाला है। वह नोएडा में अपने परिचित के यहां पर छिपा हुआ था। इसके अलावा आगरा के बिजौली गांव निवासी दीपक, सनी, सोनू , विष्णु कुशवाहा, रितिक, नोएडा के सेक्टर-45 सदरपुर निवासी जतिन और इटावा के बसवारा निवासी विशाल…
देवबंद/सहारनपुर, 17 फरवरी। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि आजकल शकीली समुदाय के कुछ लोग मुस्लिम मजलिसों में पहुंचकर लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। दारुल उलूम देवबंद ने मुसलमानों से शकीली फिरके (समुदाय) के लोगों के बहकावे में न आने और इनसे सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने इस बाबत मस्जिदों के इमामों और मजलिस तहाफ्फुज खत्म-ए-नबुअत (अंतिम पैगंबरी का संरक्षण करने वाला संगठन) के जिम्मेदारों को पत्र भी लिखा है।दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी…
नई दिल्ली 17 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि शादी से पहले लड़कियों को किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। शारीरिक संबंध में सावधानी बरतनी चाहिए। शादी का वादा कर दुष्कर्म के मामले में जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह मौखिक टिप्पणी की। जस्टिस बीवी नागरत्ना और उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि शादी से पहले लड़का और लड़की एक-दूसरे के लिए अजनबी होते हैं, इसलिए शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने में सावधानी बरतनी चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि शायद हम पुराने ख्यालों वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम यह समझ नहीं…
बड़ौत 17 फरवरी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सोमवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के परिणाम घोषित कर दिए। 12 उम्मीदवारों ने 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं, बड़ौत निवासी उत्कर्ष यूपी टॉपर बने हैं। उन्होंने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए देश में 13वीं रैंक हासिल की है। जिन उम्मीदवारों ने 100 का एनटीए स्कोर हासिल किया है, उनमें से तीन राजस्थान से, दो आंध्र प्रदेश से और एक-एक दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने पहले ही घोषणा की थी कि…
लखनऊ 16 फरवरी। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। कुछ जिलों में भारी बारिश की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। फरवरी के अंत तक यूपी से ठंड पूरी तरह…
बाराबंकी 16 फरवरी। यूपी के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान सात फेरे पूरे होने के बाद पता चला कि दूल्हा किन्नर (ट्रांसजेंडर) है। यह खुलासा किन्नर समुदाय के लोगों ने किया, जिससे पूरे गांव में हंगामा मच गया। बाराती डरकर भागने लगे और दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को रोक लिया। आखिरकार पुलिस के आने पर पंचायत हुई और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे…
नई दिल्ली, 16 फरवरी। निसान मोटर इंडिया कल 17 फरवरी को सब-4 मीटर सेगमेंट में नई कार ग्रेवाइट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की नई 7-सीटर मल्टी पर्पस व्हीकल (एमपीवी) भारत में रेनो ट्राइबर, मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल 6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस को टक्कर देगी।निसान ने नई एमपीवी का फर्स्ट लुक (18 जनवरी) रिवील किया था। ये रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और भारत में डेवलप की गई है। कार में डिजिटल क्लस्टर और सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।ये बजट 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में निसान की नई एंट्री…
