Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पीसीएस-2024 का परिणाम घोषित, नेहा पांचाल बनीं टॉपर
    देश

    पीसीएस-2024 का परिणाम घोषित, नेहा पांचाल बनीं टॉपर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 30, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज,30 मार्च। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 का अंतिम परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया।
    नतीजे PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन माध्यम से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है। फाइनल रिजल्ट के अनुसार 947 पदों के सापेक्ष कुल 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

    नेहा पांचाल ने प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी का नाम है। तीसरा स्थान अभय प्रताप सिंह को मिला है। टॉप टेन में छह बेटियां हैं जिसमें से चार उत्तर प्रदेश की हैं। 24 प्रकार के कुल 947 पदों के सापेक्ष 932 पर चयन हुआ है। व्यवस्थाधिकारी के एक और व्यवस्थापक के 14 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से खाली रह गए हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार प्राप्तांक, श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंकों की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी। कुल चयनित अभ्यर्थियों में 272 ओबीसी, 186 एससी, 22 एसटी वर्ग से हैं। प्रारंभिक परीक्षा के सवा साल बाद आए परिणाम में 6 साल बाद इतने अफसरों का चयन हुआ है।

    टॉप-10 में 6 महिला अभ्यर्थियों ने बनाई जगह
    यूपीपीएससी पीसीएस 2024 फाइनल रिजल्ट में टॉप 10 में से 6 महिला उम्मीदवारों ने जगह हासिल की है। टॉप-10 अभ्यर्थियों के नाम निम्नलिखित हैं-
    नेहा पांचाल
    अनन्या त्रिवेदी
    अभय प्रताप सिंह
    अनामिका मिश्रा
    नेहा सिंह
    दीप्ति मिश्रा
    पूजा तिवारी
    अनुराग पांडेय
    शुभम सिंह
    आयुष पांडेय

    उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस भर्ती के कैटेगरी के अनुसार कटऑफ जल्द ही जारी किया जायेगा। अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यूपीपीसीएस 2024 की चयन प्रक्रिया काफी चैलेंजिंग रही. मुख्य परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी, जिसमें कुल 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी 2026 को जारी हुआ, जिसमें 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए योग्य पाया गया. इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 23 मार्च 2026 तक चली. इस दौरान 21 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सके.

    इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ कानूनी मामले भी सामने आए थे. हाई कोर्ट में रिशीष प्रकाश और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर 20 मार्च 2026 को दो अन्य अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया गया. आयोग ने कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ इस चयन प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरा किया.

    tazza khabar tazza khabar in hindi uppsc-pcs-2024-final-result uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.