Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, जल्द जेब में हो सकते हैं प्लास्टिक के नोट
    • वैन ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा
    • नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए
    • मुख्यमंत्री जी सुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण व सरकारी नीतियों का पालन कराने हेतु! अवैध निर्माणों की कंपाउंडिंग पर रोक के बावजूद मेडा आवास विकास आदि कैसे कर रहे हैं शमन, ये क्यों नहीं देखते कि जो टूटने वाला हिस्सा था उसका क्या हुआ
    • यूपी के 40 जिलों में 3 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी
    • गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को किया गिरफ्तार
    • नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गए 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने जिंदा निगला
    • पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को दी 4700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इलाज के दौरान कर्मी की मृत्यु पर वारिस ले सकेंगे मेडिकल खर्च
    देश

    इलाज के दौरान कर्मी की मृत्यु पर वारिस ले सकेंगे मेडिकल खर्च

    adminBy adminMarch 30, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 30 मार्च। सरकारी कर्मचारी या पेंशनर की इलाज के दौरान मृत्यु होने या उसके दावा करने में असमर्थ होने पर उसके कानूनी वारिस भी मेडिकल खर्च की प्रतिपूर्ति का दावा कर सकते हैं। 19841 हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने इस अहम फैसले के साथ संबंधित प्राधिकरण को निर्देश दिया कि याची के दावे पर दो माह के भीतर पुनर्विचार कर निर्णय ले दावा सही मिलने पर एक माह के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने यह फैसला चंद्रचूड़ सिंह की याचिका पर दिया याची के पिता सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार थे उनका लखनऊ के निजी अस्पतालों में इलाज हुआ था, जहां उनका निधन हो गया याची ने इलाज में हुए खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन विभाग ने यह कहते हुए दावा खारिज कर दिया कि नियमों के तहत केवल लाभार्थी ही दावा कर सकता है राज्य सरकार ने दलील दी कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा उपस्थिति ) नियम, 2011 के तहत दावा केवल लाभार्थी द्वारा ही किया जा सकता है और याची इस श्रेणी में नहीं आता। साथ ही प्रस्तुत उत्तराधिकार प्रमाण पत्र में निर्धारित सीमित राशि का भी हवाला दिया गया।

    कोर्ट ने राज्य सरकार की दलील को किया खारिज, कहा- नियम 16 की व्यवस्था मनमानी
    कोर्ट ने राज्य सरकार के तर्क को खारिज करते हुए कहा कि नियम-16 की यह व्यवस्था मनमानी है और संविधान के अनुच्छेद-14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन करती है। अदालत ने कहा कि यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है या वह दावा करने में अक्षम हो जाता है तो उसके कानूनी वारिसों को इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।

    कोर्ट ने रीडिंग डाउन सिद्धांत को लागू करते हुए निर्देश दिया कि नियम-16 की व्याख्या इस प्रकार की जाए कि उसमें कानूनी वारिसों को भी शामिल माना जाए, विशेषकर तब जब कोई अन्य पात्र लाभार्थी मौजूद न हो कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि वारिस होने को लेकर कोई विवाद नहीं है तो केवल तकनीकी आधारों पर दावा खारिज करना उचित नहीं है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, जल्द जेब में हो सकते हैं प्लास्टिक के नोट

    July 18, 2026

    वैन ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा

    July 18, 2026

    नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए

    July 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.