गुवाहाटी, 30 मार्च (अम)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम चुनाव के लिए पांच गारंटी का एलान किया है। इनका फोकस महिलाओं के कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं, भूमि अधिकार और सामाजिक सुरक्षा है। लखीमपुर जिले के नाओबोइचा में एक रैली में खरगे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है, जो महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू करना या विस्तार करना चाहेंगी, उन्हें 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। योजना बिना शर्त के लागू की जाएगी। उन्होंने सभी परिवारों को 25 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने का वादा भी किया। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1,250 रुपये देने की भी घोषणा की। यह भी कहा कि राज्य के 10 लाख स्वदेशी लोगों को स्थायी भूमि पट्टा दिया जाएगा।
उधर जुबीन गर्ग मामले में 100 दिन में न्याय दिलाएंगे खरगे ने आश्वासन दिया कि सरकार बनने पर गायक जुबीन गर्ग की मौत मामले में 100 दिनों के भीतर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। यह अपने नेताओं व परिवारों के हित में काम कर रही है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि 2021 के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को साइडलाइन कर दिया गया।
Trending
- प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
- शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
- भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
- निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
- बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
- कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
- कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
- हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

