नोएडा 18 फरवरी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई है. उसने छठे बच्चे को जन्म दिया है. 11 महीने पहले सीमा एक बेटी की मां बनी थी. अब उसे बेटा हुआ है. बच्चे के जन्म के बाद से ही सीमा और सचिन दोनों बेहद खुश हैं. सीमा के पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे भी हैं. उन्हें भी साल 2023 में सीमा अपने साथ पाकिस्तान से भारत ले आई थी. डिलीवरी के बाद अब सीमा का पहला वीडियो सामने आया है. इसमें सीमा गाड़ी में बैठकर बच्चे और सास संग घर की तरफ…
Author: admin
जयपुर, 18 फरवरी। राजस्थान में करीब 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन घोटाला मामले में राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वर्तमान व तीन सेवानिवृत अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने गत दिवस 15 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की, जिनमें राजस्थान, झारखंड और दिल्ली आदि के ठिकाने शामिल हैं।एसीबी ने राज्य सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश गोयल, जोधपुर के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, जयपुर के मुख्य अभियंता के. डी. गुप्ता, जल जीवन मिशन में वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा, मुख्य अभियंता निरिल कुमार, तकनीकी मुख्य अभियंता…
नई दिल्ली, 18 फरवरी। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) परिसर में एक महीने के लिए किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा, जुलूस और प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार ने छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ को सूचित करने के लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश को गत दिवस से ही लागू कर दिया गया है। प्रो. मनोज कुमार के अनुसार यह आदेश इस जानकारी के आधार पर जारी किया गया है कि डीयू परिसर में बिना रोक-टोक के सार्वजनिक समारोहों, जुलूस या प्रदर्शन से ट्रैफिक में रुकावट, इंसानी…
गाजियाबाद/मुरादनगर, 18 फरवरी। थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अंकित कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली और रमजान के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था। थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी और सभी लोग पारंपरिक सौहार्द के साथ त्योहार…
बहराइच, 18 फरवरी। बहराइच जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनने के बाद हर कोई दंग है। दरअसल यह मामला शिक्षा विभाग और एक कबाड़ की दुकान से जुड़ा हुआ है। जहां पर ट्रक में भरकर बच्चों का भविष्य बाहर भेजा जा रहा था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना मिलने पर ट्रक को रोक कर हिरासत में लिया गया। लेकिन जब ट्रक को खोलकर देखा गया, तो सबके होश उड़ गए और जिले में यह खबर आग की तरह फैलने लगी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा…
बागपत 18 फरवरी। दो बच्चों की मां ने अपनी उम्र से दो साल छोटे प्रेमी युवक से मंदिर में शादी रचा ली। वह कोतवाली में ही अपने पति के सामने प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। समझाने के बाद भी नहीं मानी तो पति ने महिला को प्रेमी के सिपुर्द करते हुए कहा कि अब इसके संग ही रहना । उन दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। कोतवाली से जाने से पहले मिटाई बांटी गई। मुजफ्फरनगर के पीनना गांव निवासी 23 वर्षीय सोनी की शादी तीन साल पहले सहारनपुर के देवबंद के गाँव जड़ौदा जट…
ढाका 17 फरवरी। बांग्लादेश में मंगलवार को ऐतिहासिक बदलाव के साथ तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. अब बांग्लादेश की कमान बांग्लादेश नेशनल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान संभालेंगे. वह देश के 11वें प्रधानमंत्री बने हैं. आम चुनावों में बंपर जीत के साथ ही वह अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस की जगह इस पद को संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ढाका में संसद भवन के साउथ प्लाजा में शाम 4 बजे हुआ. उनको राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई. तारिक के साथ नई सरकार…
नई दिल्ली, 17 फरवरी। कई लोगों की आदत होती है कि वे काम खत्म होते ही लैपटॉप या फोन से पेन ड्राइव सीधा खींच कर निकाल लेते हैं। हममें से ज्यादातर लोग पेन ड्राइव को सिस्टम से अलग करने से पहले इजेक्ट का बटन दबाना जरूरी ही नहीं समझते। अगर आपकी भी आदत ऐसी ही है, तो बता दें कि इससे आपकी पेनड्राइव और डेटा के साथ-साथ फोन और लैपटॉप भी खराब हो सकता है।दरअसल जिस समय आपकी पेन ड्राइव सिस्टम (लैपटॉप या फोन) से कनेक्ट होती है, तो वह उस समय सिस्टम का ही हिस्सा बनकर काम कर रही…
केरल में एक कार्यक्रम में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि यहां कांग्रेस नहीं जीतेगी क्योंकि उसके नेता कम्यूनिस्टों से कम आपस में ज्यादा लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए कुछ भी हो मैं नेहरुवादी, राजीवगांधी वादी हो सकता हूं मगर राहुल वादी नहीं। मणिशंकर अय्यर हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चाओं में रहते हैं। उनके इस बयान से पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह उनकी निजी राय है पार्टी का हिस्सा नहीं। पवन खेड़ा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर पार्टी में नहीं है ऐसे में उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। अब अगर…
संयुक्त परिवार यानि कुटुंब की परिभाषा समझाते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि एक छत और चारदीवारी में रहने से कुटुंब नहीं बनता। इसके लिए अपनेपन के भाव जरुरी है। हम इस परंपरा को निभा रहे हैं क्येांकि पश्चिम की तरह व्यक्ति को परिवार से ऊपर हमारे यहां नहीं रखा जाता। कुटुंब व्यवस्था सामाजिक परिवर्तन का आधार है। उन्होंने कहा कि परिवार की अगली पीढ़ी को संस्कारिक व पारिवारिक बनाने की पहली पाठशाला कुटुंब ही है।शायद इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मोहन भागवत द्वारा एक खबर के अनुसार कहा गया कि सभी दलों के कार्यकर्ताओं को…
