Author: admin

मुंबइ, 26 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म अस्सी का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्मकार अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी एक ऐसा सवाल उठाती है, जो हर दिन हमारे सामने होता है, लेकिन जिसे हम अकसर अनदेखा कर देते हैं। मोशन पोस्टर के जरिए जैसे-जैसे फिल्म से जुड़ी और जानकारी सामने आ रही है, वैसे-वैसे इसके इरादे पूरी तरह स्पष्ट होते जा रहे हैं। टी-सीरीज़, अपनी विविधतापूर्ण फिल्मोग्राफी में अस्सी के जरिए एक नया रंग जोड़ता है।बनारस मीडिया वर्क्स के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ…

Read More

नई दिल्ली, 26 जनवरी। भारत में बीबीसी के पूर्व संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का गत दिवस नई दिल्ली में निधन हो गया। बीबीसी में उनके पूर्व सहयोगी सतीश जैकब ने निधन की पुष्टि की है। उनकी आयु 90 साल थी। बीबीसी से इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम किया।वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी ने मार्क टली के निधन पर दुख ज़ाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मार्क टली के निधन पर शोक। वह अपनी पीढ़ी के शायद सबसे महान रेडियो पत्रकार थे, जिन्होंने भारत को दुनिया तक पहुंचाया और बीबीसी को…

Read More

नई दिल्ली, 26 जनवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गत दिवस कहा कि लोग वायु प्रदूषण की भारी कीमत अपने स्वास्थ्य के साथ चुका रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की और कहा कि इस मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता या अगली सर्दियों तक नहीं टाला जा सकता।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉन्च किए गए ऑनलाइन प्लेटफार्म आवाज भारत की पर अपनी चिंताएं बताने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।राहुल ने कहा कि हम वायु प्रदूषण की भारी कीमत चुका रहे हैं- अपनी…

Read More

अलीगढ़ 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, शहर के समद रोड स्थित मंगलम कॉम्पलेक्स में रविवार देर रात छापेमारी में दो स्पा सेंटरों से सात युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें स्पा संचालक, स्टाफ और ग्राहक भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम तल पर संचालित क्लासिक स्पा और द्वितीय तल पर चल रहे क्लाउड-7 स्पा में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। दोनों…

Read More

चेन्नई, 26 जनवरी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हिन्दी को लेकर फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के लिए तमिलनाडु में न पहले कोई जगह थी, न आज है और न ही भविष्य में कभी होगी। स्टालिन ने रविवार को ‘भाषा शहीद दिवस’ के अवसर पर कहा कि तमिलनाडु ने अपनी भाषा से हमेशा अपनी जान से भी ज्यादा प्यार किया है। राज्यवासियों ने एकजुट होकर हिन्दी थोपने के खिलाफ संघर्ष किया। स्टालिन ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें 1965 में भाषा के मुद्दे पर डीएमके के दिग्गजों सीएन अन्नादुरई और एम करुणानिधि के योगदान…

Read More

लखनऊ, 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश पुलिस के 18 पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक (गैलेन्ट्री मेडल) से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान पाने वालों को बधाई दी है।राष्ट्रपति वीरता पदक पाने वालों में एसटीएफ के एएसपी राकेश, विनोद सिंह, डिप्टी एसपी धर्मेश शाही समेत 14 कर्मी है। चार पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक और आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक, आईजी झांसी रेंज आकाश कुलहरि, लखनऊ में तैनात एसीपी अभय प्रताप मल समेत 68 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक मिलेगा। इन्हें सम्मान गणतंत्र दिवस पर मिलेगा। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश एसटीएफ फील्ड इकाई…

Read More

रायपुर, 26 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद से मुक्त 41 गांवों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। यह कदम लाल आतंक के खिलाफ लड़ाई में मिली सफलता और क्षेत्र में शांति व विकास की वापसी का प्रतीक माना जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि इनमें से 13 गांव बीजापुर जिले में, 18 नारायणपुर में और 10 सुकमा में हैं।बस्तर मंडल के 41 गांवों में पहली बार 77वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ये गांव दशकों से ऐसे राष्ट्रीय समारोहों से दूर रहे…

Read More

कानपुर देहात 26 जनवरी। कानपुर देहात में टीचर ने 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। उसने छात्र को मिलने के लिए स्कूल के पास बुलाया और चाकू से गला रेत दिया। छात्र चिल्लाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। वह लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा। लोगों ने उसे देखा और तत्काल परिवार को सूचना दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 17 साल के छात्र सौरभ पाल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया- मरने से पहले छात्र ने टीचर पर हत्या करने का आरोप लगाया। अब…

Read More

देहरादून 26 जनवरी। हिंदुओं के धाम और मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश वर्जित को लेकर अक्सर बयान आते रहे है. कुछ समय पहले हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र और हर की पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश वर्जित की मांग की गई. जिसके बाद हर की पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश वर्जित के बोर्ड भी लग दिए गए है. अब बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और गंगोत्री धाम में भी गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसको श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तय किया है आनेवाली मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पारित करेगी. श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर…

Read More

नई दिल्ली, 26 जनवरी। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए यूजीसी के नए नियमों को केंद्र सरकार वापस ले सकती है। नए नियमों पर व्यापक विरोध को देखते हुए सरकार बीच का रास्ता तलाशने वाले कई कदमों पर विचार कर रही है।एमबीबीएस पाठ्यक्रम हो या आयुर्वेद, हर वर्ष मेडिकल कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश बनाने का फैसला किया है। शीर्ष कोर्ट ने आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों में खाली सीट भरने के लिए कटऑफ/पर्सेंटाइल घटाने से भी इनकार कर दिया।पीठ ने कहा कि वह इस बात पर विचार…

Read More