नई दिल्ली/वाशिंगटन, 29 अप्रैल (ता)। अमेरिका में अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों पर हो रहे लगातार हमलों के बीच अमेरिकी कांग्रेस में एक नया प्रस्ताव रखा गया है। इसका उद्देश्य हिंदू मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों को उत्पीड़न से बचाना है। लॉमेकर्स का कहना है कि अलग-अलग धर्मों के लोगों के लिए खतरे बढ़ रहे हैं। इस प्रस्ताव का नाम ‘सेफगार्डिंग एक्सेस टू कांग्रेगेशन्स एंड रिलीजियस एस्टैब्लिशमेंट्स फ्रॉम डिसरप्शन’ (सेक्रेड एक्ट) है। इसके तहत किसी भी पूजा स्थल के 100 फीट के दायरे में लोगों को डराना, रास्ता रोकना या परेशान करना संघीय अपराध माना जाएगा।इस प्रस्ताव को टॉम सुओजी ने…
Author: admin
बागपत, 29 अप्रैल (ता)। खेकड़ा के सिगोली तगा गांव में मंगलवार को भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद और प्रतिपक्ष नेता माता प्रसाद पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शाकंभरी मंदिर परिसर में 108 रामायण पाठ और 108 अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 401 विद्वान पंडितों ने भाग लिया।मूर्ति अनावरण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए माता प्रसाद पांडे ने भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ब्राह्मण विरोधी पार्टी है और उसकी नीतियां गरीबों के बजाय पूंजीपतियों के…
बागपत, 29 अप्रैल (ता)। फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी ने हड़कंप मचा दिया। मेरठ रोड पर चल रहे इस अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर पर हरियाणा और बागपत स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक रेड मारी। कार्रवाई के दौरान सेंटर को तुरंत बंद कराया गया और संचालक को हिरासत में ले लिया गया। मौके से 20 हजार रुपये कैश बरामद हुए, जिन्हें मरीजों से वसूला गया था। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन भी सीज कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह कार्रवाई हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और बागपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग…
गिर सोमनाथ, 29 अप्रैल (ता)। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गत दिवस सोमनाथ मंदिर में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के पवित्र स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। अमित शाह ने सोमनाथ महादेव के चरणों में शीश नवाकर ध्वजा पूजा, तग पूजा और सोमेश्वर महापूजा की। इस मौके पर उन्होंने एक विशेष ‘मराठी तगड़ा’ अर्पित किया, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की शैली से प्रेरित था और चांदी व कीमती वस्त्रों से निर्मित था। पूजा के बाद गृह मंत्री ने मंदिर के शिखर पर धर्म…
नई दिल्ली़, 29 अप्रैल (प्र)। जज शशांक नंदन भट्ट ने इस पुराने केस में कड़ा फैसला सुनाते हुए दोनों अफसरों को 18 अप्रैल को दोषी ठहराया था। इन पर आईपीसी की धारा 323 और 448 के तहत केस चला। धारा 427 और 34 के तहत भी दोनों अफसर दोषी पाए गए। तीस हजारी कोर्ट ने वर्ष 2000 में हुए एक पुराने मामले में सीबीआई के संयुक्त निदेशक रमनीश और दिल्ली पुलिस के रिटायर ऑफिसर वी.के. पांडे को सजा सुनाई है। यह मामला अक्टूबर 2000 में एक आईआरएस अधिकारी की गिरफ्तारी और उससे जुड़ी कथित कार्रवाई से संबंधित है। अदालत ने…
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (प्र)। पंजाब के पटियाला जिले में गत देर रात शंभू-राजपुरा के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (मालगाड़ी ट्रैक) पर एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके से रेलवे पटरी को काफी नुकसान पहुँचा। घटनास्थल से एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शुरुआती जाँच में पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति रेल की पटरी पर बम लगाने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान विस्फोटक फटने से वह खुद ही इसका शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पटियाला के एसएसपी और डीआईजी ने भारी पुलिस बल और बम स्क्वॉड के साथ मौके पर…
लखनऊ, 29 अप्रैल (ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर दिया है। 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जनपदों से निकला है। एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर महज छह घंटे में पूरा होगा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। इसमें विकास का हमारा विजन भी झलकता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं। मैं यूपी के करोड़ों…
लखनऊ, 29 अप्रैल (ता)। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण खंड (पैकेज) पर सूरज की नर्म रोशनी के साथ हलचल तेज हो चुकी है। दूर तक फैली नवनिर्मित डामर की सड़क पर सफेद पट्टियां चमक रही हैं। हर किलोमीटर पर स्थापित आधुनिक कैमरे इस बात का प्रमाण हैं कि इस एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और निगरानी को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने से पूर्व, इस एक्सप्रेसवे की जमीनी हकीकत का जायजा लेने पर सुरक्षा, तकनीक और रोजगार के मोर्चों पर एक बदलती हुई तस्वीर दिखाई देती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने से पहले इस एक्सप्रेसवे…
मुजफ्फरनगर, 29 अप्रैल (ता)। जनपद में चर्चित शेखर हत्याकांड मामले में गत दिवस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए एक महिला और उसके तीन बेटों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने आरोपी महिला मुकेश और उनके पुत्र प्रदीप, संदीप व सोनू को “दुर्लभ से दुर्लभतम” श्रेणी का अपराध मानते हुए फांसी देकर मृत्यु तक दंडित करने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए चारों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना…
मुंबई, 29 अप्रैल (ता)। निर्देशक अश्विनी कुमार ने ‘महावतार परशुराम’ के फर्स्ट लुक में दिखाई गई जबरदस्त हिंसा के पीछे की गहरी फिलॉसफी पर रोशनी डाली है, और इसे महज एक दिखावा बताने के बजाय धर्म की रक्षा के लिए एक जरूरी ताकत के रूप में पेश किया है। क्लीम प्रोडक्शंस ने हाल ही में डायरेक्टर अश्विनी कुमार का एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म की असली सोच और गहराई को दिखाता है। यह प्रोजेक्ट महत्वाकांक्षी ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का दूसरा हिस्सा है, जिसमें पुरानी कहानियों के साथ-साथ इंसान के स्वभाव और धर्म की गहरी बातों को जोड़ने…
