Author: admin

मेरठ, 14 मई (प्र)। अगले साल यूपी में होने वाले विधान सभा चुनावों में बिसात बिछाने का सिलसिला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पदयात्रा निकालकर शुरू कर दिया है। इन पार्टियों से अलग आजाद समाज पार्टी ने सपा और बसपा को तगड़ा झटका देते हुए इसके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। खुद आसपा प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद रावण इन नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए मेरठ पहुंचे । पत्रकारों से बातचीत में रावण ने जिले की सातों विधानसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ते हुए अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। आजाद समाज…

Read More

मेरठ 14 मई (प्र)। यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बिना किसी शुल्क के सफर करने का आनंद उठा रहे वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. शासन द्वारा दी गई 15 दिनों की फ्री राइड की समय सीमा गुरुवार को समाप्त हो रही है. 14 मई की आधी रात से इस एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूलने की प्रक्रिया विधिवत शुरू कर दी जाएगी. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर टोल दरों की सूची भी चस्पा कर दी गई है. 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे…

Read More

मेरठ 14 मई (प्र)। जिस बेटी ने पांच महीने पहले सपनों और उम्मीदों के साथ ससुराल की दहलीज पार की बुधवार को उसी की अर्थी उठी तो पूरा गांव गमगीन हो गया। इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में नवविवाहिता वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा और मातम पसरा रहा। वर्षा मूलरूप से मुजफ्फरनगर जिले के थाना रामराज क्षेत्र स्थित हुसैनपुर गांव की रहने वाली थीं। उसकी शादी 13 दिसंबर, 2025 को सिखेड़ा निवासी रोहित कुमार से हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों ने प्रेम विवाह किया था।…

Read More

मेरठ 14 मई (प्र)। पूरे दो महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेला नौचंदी का विधिवत शुभारंभ हो गया। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह नेफीता काटकर मेला शुरू किया। इसके साथ ही मेला स्थल रंगीन रोशनी से नहा उठा। माता की चौकी सजने के साथ पटेल मंडप में भी कार्यक्रम शुरू हो गये। हालांकि आधे मेला परिसर में अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रांतीयकृत मेला नौचंदी का बुधवार देर शाम मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया। मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। पूरे मेला क्षेत्र में रोजाना…

Read More

लखनऊ 14 मई। प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों पर बने चक्रवाती परिसंचरण व दक्षिणी राजस्थान से आ रही पुरवा हवा के कारण यूपी के कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से आंधी चली। इस वजह से अलग-अलग जिलों में पेड़, दीवार बिजली के खंभे और बज्रपात से कुल 75 लोगों की मौत हो गई. जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। आंधी के कारण रेल यातायात और बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। खराब मौसम का असर एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन पर भी…

Read More

मेरठ 14 मई (प्र)। जानी थाने के भोला झाल पर ढाबा संचालक को पुलिसकर्मियों से खाने के रुपये मांगने भारी पड़ गया। रोहटा थाने के पुलिसकर्मियों ने मंगलवार देर रात करीब डेढ बजे ढाबा संचालक के साथ मारपीट की और पूरा ढाबा तोड़ दिया। इसके बाद सूचना यूपी 112 पर दी गई, जिसके बाद जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बुधवार सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर जाम लगाते हुए हंगामा किया। एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर जांच बैठा दी है। भोला झाल निवासी यशपाल पुत्र मंगते सैनी और…

Read More

देहरादून 14 मई । बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन महीने से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज सिंह को संयुक्त टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार आरोपी रेलवे में खाद्य पदार्थों की सप्लाई करता था। 13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के बाहर जिम से निकलते समय झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर…

Read More

नई दिल्ली 13 मई। धार्मिक स्वतंत्रता और महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (13 मई) को हिंदू धर्म को लेकर एक अहम टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या किसी खास धार्मिक अनुष्ठान को करना जरूरी नहीं है. कोर्ट ने कहा कि घर के अंदर दीपक जलाना भी किसी के विश्वास को साबित करने के लिए पर्याप्त है. कोर्ट ने साफ किया कि हिंदू धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है. कोर्ट ने स्पष्ट किया…

Read More

देश के सबसे पुरानी और मजबूत आस्था की प्रतीक सनातन धर्म धर्म विचारधारा कोई पानी का बुलबुला नहीं है जिसे समाप्त कर दिया जाए। पिछली शताब्दियों में बहुत से बादशाह आए जिन्होंने सनातन धर्म की समाप्ति और उसे मानने वालों का उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन आज वो तो कहीं नहीं है मगर सनातन विचारधारा आज भी अटल है और कल भी रहेगी। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हारने के बाद लगता है उदयनिधि स्टालिन बौखला गए हैं और सनातन धर्म को विभाजनकारी बताकर समाप्त किए जाने की मांग कर रहे हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व भी…

Read More

पेपर लीक होने के परिणामस्वरूप नीट यूजी की परीक्षा रद कर दी गई। जिससे इसमें बैठे लाखों परीथार्थियों का कुछ लोगों की वजह से भविष्य अंधकार मय हो गया क्योंकि जब दोबारा यह होगी तो किस्मत आजमाई जाएगी लेकिन जैसा देखने को मिल रहा कि परीक्षा में गड़बड़ी की बात सामने आती है जिससे वह निरस्त कर दी जाती है। अब सीबीआई को पेपर लीक की जांच सौंपी गई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही स्थिति सही होने पर दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। सवाल यह है कि इस बारे में बनी सुधार समिति के दिए गए अहम सुझावों…

Read More