Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत हुआ शुभारंभ, उमड़ी भारी भीड़
    देश

    ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत हुआ शुभारंभ, उमड़ी भारी भीड़

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 14, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 14 मई (प्र)। पूरे दो महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेला नौचंदी का विधिवत शुभारंभ हो गया। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह नेफीता काटकर मेला शुरू किया। इसके साथ ही मेला स्थल रंगीन रोशनी से नहा उठा। माता की चौकी सजने के साथ पटेल मंडप में भी कार्यक्रम शुरू हो गये। हालांकि आधे मेला परिसर में अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है।

    प्रांतीयकृत मेला नौचंदी का बुधवार देर शाम मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया। मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। पूरे मेला क्षेत्र में रोजाना मेला मजिस्ट्रेट की ड्यूटी बदली जाएगी, जबकि 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की निगरानी संभालेंगे।

    मेला नौचंदी के विधिवत शुभारंभ समारोह अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, एसएसपी अविनाश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी विध्यांचल कुश्वाहा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, नौचंदी मेला संचालन समिति के सदस्य नासिर सैफी, प्रीतीश ठाकुर, संजय जैन, सरबजीत कपूर, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, राकेश गौड़, अंकुर गोयल, अजय महरोलिया आदि उपस्थित रहे। उधर, प्रांतीयकृत नौचंदी मेला के पटेल मंडप मे होने वाले आयोजनों का शुभारम्भ भी माता की चौकी से हुआ। सर्वप्रथम पंडित दुर्गेश शर्मा द्वारा नवग्रह पूजन कराया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। इसके उपरांत मेरी सेवा करो कुबूल शेरों वाली मां, मेरे घर मां की ज्योत प्रज्ज्वलित की गयी। मंडल के राम महंत गोपाल भारद्वाज द्वारा मां भगवती का आह्वान व गणेश वंदना की गयी। इसके उपरांत किससे करूं मां आदि भक्ति गीत मेरी सेवा करो कबूल शेरों वाली मां मेरे घर मै कोई कमी नहीं बस तेरा आना बाकी है, के थे राम के हैं राम के रहेंगे, तेरी तुलना गाकर भक्तों मुख्य गायक शीतल पांडेय द्वारा भक्ति गीत को मंत्र मुग्ध कर दिया।

    बाले मियां मजार पर 21 से होंगे मुकाबला-ए-कव्वाली
    मेला नौचंदी का आयोजन शुरू होने के साथ ही बाले मियां मजार पर भी उसे की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। बाले मियां मजार कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष मैराजुद्दीन अंसारी ने बताया कि हमने बाले मजार पर नौचंदी जुमेरात से कार्यक्रम कराने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस बार नौचंदी जुमेरात 21 मई की बैठ रही है। उस दिन उर्स के साथ ही मुकाबला-ए-कव्वाली होंगे। रोज अलग- अलग पार्टियों के कव्वाली के मुकाबले होंगे।

    जीरो ग्रेविटी का झूला बना आकर्षण का केंद्र
    इस बार मेले में दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण जीरो ग्रेविटी झुला रहेगा, जिसे दुर्गा मंदिर परिसर में लगाया गया है। झूला संचालक ललित मोहन शर्मा के अनुसार यह झूला सेंट्रीफ्यूगल फोर्स के सिद्धांत पर कार्य करता है। झूला तेज गति से घूमते हुए ऊपर उठता है, जिससे उसमें बैठे लोग दीवार से चिपक जाते हैं और उन्हें जीरो ग्रेविटी जैसा रोमांच महसूस होता है। एक बार में इसमें 10 से 20 लोग बैठ सकते हैं। बच्चों के लिए 20 सीट वाला ब्रेक डांस झूला आकर्षण रहेगा, जिसमें डासिंग मूवमेंट के साथ झुलाया जाएगा। ऊंचाई से डरने वाले लोगों के लिए ड्रैगन झूला लगाया गया है, जो ट्रेन की तरह चलता है। वहीं क्रॉस झूला लोगों को तिरछी दिशा में गोल- गोल घुमाएगा। मेला परिसर में इस बार तीन अलग-अलग प्लॉटों में झूले स्थापित किए गए हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचेंगे।

    meerut news meerut report Nauchandi Fair tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.