Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पति से विवाद के बाद नवविवाहिता की मौत, सात फेरों के पांच महीने बाद उठी अर्थी, एसआई ने दिया बेटी को कंधा
    देश

    पति से विवाद के बाद नवविवाहिता की मौत, सात फेरों के पांच महीने बाद उठी अर्थी, एसआई ने दिया बेटी को कंधा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 14, 2026No Comments34 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 14 मई (प्र)। जिस बेटी ने पांच महीने पहले सपनों और उम्मीदों के साथ ससुराल की दहलीज पार की बुधवार को उसी की अर्थी उठी तो पूरा गांव गमगीन हो गया। इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में नवविवाहिता वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा और मातम पसरा रहा।

    वर्षा मूलरूप से मुजफ्फरनगर जिले के थाना रामराज क्षेत्र स्थित हुसैनपुर गांव की रहने वाली थीं। उसकी शादी 13 दिसंबर, 2025 को सिखेड़ा निवासी रोहित कुमार से हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों ने प्रेम विवाह किया था। बताया गया कि बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वर्षा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। इंचौली थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित पिता की तरफ से मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    जिस घर आई थी दुल्हन बनकर वहीं से उठी अर्थी
    सिखेड़ा गांव में नवविवाहिता वर्षा की मौत के बाद अंतिम संस्कार का दृश्य हर किसी को भावुक कर गया। जिस बेटी की 3 महीने पहले डोली उठी थी, बुधवार को उसकी अर्थी उठी तो माहौल गमगीन हो गया। अथ के समय आसपास बहुत कम लोग मौजूद थे। इसी बीच इंचौली थाने में तैनात एसआई शिव माथुर आगे आए और उन्होंने बेटी की अर्थी को कंधा देकर इस संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि एक मामूली विवाद ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी।

    मामूली विवाद में उजड़ गई एक बेटी की जिंदगी
    सिखेड़ी गांव में नवविवाहिता वर्षा की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ महीने पहले ही वर्षा दुल्हन बनकर इस घर में आई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन एक मामूली विवाद ने सबकुछ उजाड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद वर्षा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गांव की महिलाओं का कहना था कि कोई नहीं सोच सकता था कि छोटी सी तकरार एक बेटी की जिंदगी छीन लेगी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.