Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत हुआ शुभारंभ, उमड़ी भारी भीड़
    • यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर, 75 की मौत; सैकड़ों लोग घायल
    • पैसे मांगने पर ढाबा मालिक की पिटाई, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • विक्रम शर्मा हत्याकांड में एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार
    • हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका, आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट
    • उदयनिधि जी हार से बौखलाएं नहीं आपके कारण ही आपकी पार्टी की आज यह स्थिति है, सनातन परंपरा एक विचारधारा है जिसे मिटाने की कोशिश करने वाले रहे नहीं मानने वाले आज भी नजर आते हैं
    • पेपर लीक और परीक्षा रद होने का खामियाजा कब तक भुगतेंगे परीक्षार्थी
    • जिनपिंग ने ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले दिखाए तेवर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर, 75 की मौत; सैकड़ों लोग घायल
    देश

    यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर, 75 की मौत; सैकड़ों लोग घायल

    adminBy adminMay 14, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 14 मई। प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों पर बने चक्रवाती परिसंचरण व दक्षिणी राजस्थान से आ रही पुरवा हवा के कारण यूपी के कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से आंधी चली। इस वजह से अलग-अलग जिलों में पेड़, दीवार बिजली के खंभे और बज्रपात से कुल 75 लोगों की मौत हो गई. जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। आंधी के कारण रेल यातायात और बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। खराब मौसम का असर एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन पर भी पड़ा है। सरकार ने मृतकों के स्वजन को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

    सबसे अधिक असर प्रयागराज मंडल में देखने को मिला। शाम साढ़े चार बजे से लगभग 50 मिनट तक चली आंधी के करण प्रयागराज में 17, प्रतापगढ़ में चार और कौशांबी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में सबसे ज्यादा 10 लोगों ने जान गंवाई। तेज चक्रवाती आंधी के दौरान दो हजार से अधिक पेड़ उखड़ गए। रेल लाइनों पर पेड़ गिरने से कई ट्रेनें रास्ते में खड़ी रहीं। प्रयागराज- लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस भी करीब सवा घंटा रुकी रही। तीन दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में भी गरज चमक के साथ तेज आंधी व बारिश के बीच कई पेड़ गिए गए। दीवार व खंभे गिरने से भदोही में 12, मीरजापुर में 10, चंदौली में दो व सोनभद्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वाराणसी में मकान का छज्जा और दीवार तीन लोग घायल हो गए।

    कानपुर और आसपास के जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के दौरान 12 लोगों की मौत हुई। फतेहपुर में निर्माणाधीन भवन गिरने, पेड़ टूटने और हादसों में सात लोगों की जान चली गई। उन्नाव में पेड़ और बिजली का खंभा गिरने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कानपुर देहात में युवती और बालिका की जान चली गई, जबकि 33 बकरियां भी मर गई। कानपुर- लखनऊ रेलमार्ग और उन्नाव- रायबरेली रेलमार्ग पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन घंटों प्रभावित रहा। कई जिलों में बिजली के खंभे और तार टूटने से हजारों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

    बरेली मंडल में भी आंधी जानलेवा साबित हुई। बरेली, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ और दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। कई बच्चे और अन्य लोग घायल हुए। हाईवे और मुख्य सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं, मुरादाबाद में भी हादसों में दो लोगों की मौत हुई है। सीतापुर, लखीमपुर और हरदोई में भी आंधी बारिश के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। सीतापुर में पेड़ और दीवार गिरने से दो लोगों की जान गई और छह लोग घायल हो गए। लखीमपुर में बिजली गिरने से हादसा हुआ, जबकि हरदोई में बिजली गिरने और दीवार ढहने से दो लोगों की मौत हो गई।

    लखनऊ समेत 30 से अधिक जिलों में लू चलने की चेतावनी
    बारिश और तेज हवा के चलते भीषण गर्मी से काफी राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक लखनऊ समेत 30 से अधिक जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि के आसार हैं।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत हुआ शुभारंभ, उमड़ी भारी भीड़

    May 14, 2026

    पैसे मांगने पर ढाबा मालिक की पिटाई, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

    May 14, 2026

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.