नई दिल्ली, 18 मई (ता)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने पीएम मोदी से मांग की कि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें। राहुल गांधी ने कहा कि करीब 22 लाख छात्रों की मेहनत बेकार हो गई और राहुल गांधी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि या तो प्रधानमंत्री धर्मेंद्र प्रधान को…
Author: admin
वाशिंगटन,18 मई। आमतौर पर हम जानते हैं कि कम सोना सेहत के लिए खतरनाक है। लेकिन एक नए अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जरूरत से ज्यादा नींद लेना भी शरीर को तेजी से बूढ़ा बना सकता है। कोलंबिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अध्ययन के आधार पर दावा किया गया है कि अधिक सोने से शरीर के 17 प्रमुख अंगों के बूढ़े होने की रफ्तार तेज हो सकती है। अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने यूके बायोबैंक के करीब पांच लाख लोगों के डेटा और मशीन लर्निंग तकनीक का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने 17 अलग-अलग अंगों के…
लखनऊ, 17 मई (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने स्वदेशी गायों के संरक्षण और डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। सरकार ने “ऑपरेशन-4” के तहत चार महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं, जिनके जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था, दुग्ध उत्पादन और स्वरोजगार को नई ताकत देने की तैयारी है।सरकार की इस रणनीति के केंद्र में मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत दो गाय से लेकर 25 गाय तक की डेयरी इकाइयों को…
लखनऊ, 17 मई (ता)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भाषा और व्यवहार में संयम बरतने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। यह अपील पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर ब्राह्मणों के खिलाफ की गई टिप्पणियों से विवाद खड़ा होने के कुछ दिनों बाद की गई है।समाजवादी पार्टी द्वारा एक जारी बयान के मुताबिक, राजकुमार भाटी ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान अखिलेश यादव…
मेरठ 18 मई (प्र)। फर्जी डिग्री और उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल के जाली रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र के आधार पर मेडिकल थाना क्षेत्र में सहारा हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा था। आईजीआरएस पर हुई शिकायत के बाद सीएमओ की जांच में यह खुलासा हुआ। दिल्ली निवासी मोहम्मद साजिद की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अस्पताल के संचालक सुकुमार यादव समेत अनिता यादव, इकबाल, सदफ इकबाल, वसीफ तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी आरोपी एक संगठित गिरोह की तरह काम करते थे और लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने के लिए अस्पताल…
मेरठ 18 मई (प्र)। गांधी आश्रम से तेजगढ़ी अगले वर्ष तक महानगर में बेगमपुल से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक स्मार्ट रोड बन जाएगी। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहे तक सीएम ग्रिड रोड का निर्माण अंतिम चरण में है। दूसरे चरण में गांधी आश्रम से बेगमपुल तक सड़क को तीन भागों में बांटकर सीएम ग्रिड रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। अगले सप्ताह टेंडर फाइनल होने के बाद निर्माण करने वाली कंपनी वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। वर्ष 2024 में प्रदेश में मेरठ की गढ़…
मेरठ 18 मई (प्र)। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे का चौथा चरण डासना से मेरठ के परतापुर तक बना है, जिस पर आवागमन जारी है। इसी चौथे चरण के बीच से एक कनेक्टर मेरठ-बुलंदशहर हाईवे तक बनाया जाना है। यह पांचवां चरण है, जिसके निर्माण की समयसीमा दो साल में तीन-चार बार बढ़ चुकी। पिछले साल दिसंबर से काम रुकवाकर किसान धरने पर बैठे हैं। अब कमिश्नर ने अक्टूबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। किसानों के धरने के बीच आधे से अधिक हिस्से पर पुनः काम शुरू हो गया ह है। प्रशासन का दावा है कि बाधा डालने वालों…
मेरठ. सरधना स्थित व्यस्ततम गंज बाजार में रविवार को खुशी क्रॉकरी स्टोर में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के गुबार ने बाजार में अफरातफरी का माहौल बना दिया, जिससे व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंज बाजार में आग लगने की यह घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे के आसपास की है। आग ने देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठते ही शोरूम में मौजूद…
Meerut. पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर और तल्ख कर लिए हैं। दिन की शुरुआत से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी अधिक है कि दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों का दिन में घरों से निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। रविवार को भी…
नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के बीच ना तो युद्ध खत्म हो रहा है और ना ही Strait of Hormuz खुल रहा है. होर्मुज पर बढ़ते तनाव और भारतीय जहाज हाजी अली पर हमला कर उसे डुबा दिया गया. इन खतरों के बीच से गुजरते हुए 20000 मीट्रिक टन LPG लेकर टैंकर Symi भारत पहुंच गया है. Symi ने 13 मई को संवेदनशील गलियारे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित पार किया था. उसी दिन एक भारतीय जहाज हाजी अली पर ओमान तट के पास हमला हुआ था. ‘सिमी’ इन खतरों से होते हुए आज गुजरात तट पर पहुंच गया है.…
