Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अपनी भाषा और व्यवहार में बरते संयम : अखिलेश
    • जाली डिग्री और रजिस्ट्रेशन भी फर्जी, सहारा अस्पताल के आठ डॉक्टरों पर प्राथमिकी
    • बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक बनेगी स्मार्ट रोड
    • कमिश्नर का दावा- अक्टूबर में शुरू हो जाएगा मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण
    • सरधना में क्रॉकरी शोरूम में लगी भीषण आग, बाहर निकलकर भागे मालिक और कर्मचारी, लाखों का नुकसान
    • 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
    • होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
    • 1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक बनेगी स्मार्ट रोड
    देश

    बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक बनेगी स्मार्ट रोड

    adminBy adminMay 18, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 18 मई (प्र)। गांधी आश्रम से तेजगढ़ी अगले वर्ष तक महानगर में बेगमपुल से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक स्मार्ट रोड बन जाएगी। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहे तक सीएम ग्रिड रोड का निर्माण अंतिम चरण में है। दूसरे चरण में गांधी आश्रम से बेगमपुल तक सड़क को तीन भागों में बांटकर सीएम ग्रिड रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। अगले सप्ताह टेंडर फाइनल होने के बाद निर्माण करने वाली कंपनी वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे।

    वर्ष 2024 में प्रदेश में मेरठ की गढ़ रोड के गांधी आश्रम चौराहे से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक के भाग को मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अर्बन स्कीम यानी सीएम ग्रिड सड़क योजना के लिए चयनित किया गया था। लगभग 47 करोड़ की लागत से उक्त सड़क का निर्माण चल रहा है। इसके बाद तीन और सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, जिन्हें शासन से स्वीकृति मिल गई। इसके बाद आठ और सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। इस तरह मेरठ में कुल 12 सड़कों का निर्माण स्मार्ट रोड के रूप में किया जाएगा। इसके लिए शासन 392 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। करीब 16.63 किलोमीटर भाग में स्मार्ट रोड नजर आएंगी।

    गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहे तक सीएम ग्रिड रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहा तक की सड़क को यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस रोड पर शोरूमों से लेकर शॉपिंग काम्पलेक्स, शोहराब गेट बस अड्डा, मेडिकल कॉलेज, अधिकांश नामी चिकित्सकों की क्लीनिक और नर्सिंग होम हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का यह मेन रोड है, महानगर में सर्वाधिक ट्रैफिक इसी रोड पर चलता इसको ध्यान में रखते हुए नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक सीएम ग्रिड योजना में सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया। गांधी आश्रम से तेजगढ़ी तक जो शीघ्र पूरा होने का दावा नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।

    दूसरे चरण में इस रोड को तीन भागों में बांटकर सीएम ग्रिड रोड का निर्माण कराया जाएगा। इनमें गांधी आश्रम से हापुड़ अड्डा चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा से बच्चा पार्क और बच्चा पार्क से बेगमपुल सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। अगले सप्ताह टेंडर खुल जाएंगे। टेंडर पास होने के बाद निर्माण करने वाली कंपनी को वर्कआर्डर दिया जाएगा। यह सड़क स्मार्ट रोड के रूप में नजर आएगी। इस सड़क में कहीं भी बिजली के खंभे और तार लटक नजर नहीं आएंगे। सभी तार अंडरग्रांड किए जाएंगे। दोनों ओर डबल- डबल नाले ढके होंगे, यानी नाले की गंदगी कहीं नजर नहीं आएगी। डबल नालों में एक नाले में घरों, दुकानों, कारखानों व अन्य संस्थानों के पानी की निकासी की जाएगी, जबकि दूसरे नालों में सड़क के पानी की निकासी होगी, जिसे फिल्टर करके रीसाइकिल कर धुलाई आदि कार्यों में लिया जाएगा। इन रोड पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इस सड़कों पर पैनिक बटन लगे फोन लगाए जाएंगे। इमरजेंसी में लोग पैनिक बटन दबाकर पुलिस फाय ब्रगेड व एंबुलेंस की मदद मांग सकते हैं, वह भी बिना लोकेशन बताए। इनपर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। खूबसूरत स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सड़क के बीच में कहीं बड़े-बड़े यूनिपोल और होर्डिंग्स नजर नहीं आएंगे। सड़क किनारे डिजीटल बोर्ड लगाए जाएंगे।

    ये सड़कें बनेंगी स्मार्ट रोड
    गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढ़ी चौराहा तक लागत आएगी 47 करोड़ रुपये।
    गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहा होते हुए बच्चा पार्क तक खर्च होंगे 40 करोड़ रुपये।
    बेगमपुल चौराहे से बच्चा पार्क तक खर्च होंगे 29 करोड़ रुपये।
    हापुड़ अड्डा चौराहे से बच्चा पार्क चौराहे तक लागत आएगी 27.71 करोड़ रुपये।

    ये हैं सीएम ग्रिड की सड़कों की खासियत
    इन सड़कों पर कहीं भी बिजली खंभे व तार लटक नहीं नहीं आएंगे। सभी तार अंडरग्रांड होंगे।
    दोनों ओर डबल डबल नाले ढके बनेंगे, एक नाले में घरों, दुकानों के पानी की निकासी होगी, दूसरे नाले में सड़क के पानी की निकासी होगी।
    वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
    इस सड़कों पर पैनिक बटन लगे फोन की सुविधा होंगे।

    बेगमपुल से तेजगढ़ी तक सुंदर नजर आएगी रोड
    नगरायुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहा तक सीएम ग्रिड रोड का निर्माण एक दो माह में पूरा हो जाएगा। तक तीन भागों में सड़क को बांटकर निर्माण गांधी आश्रम से बेगमपुल कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर फाइनल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक की पूरी सड़क स्मार्ट रोड के रूप में नजर आएगी।

    Construction of CM Grid Road meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अपनी भाषा और व्यवहार में बरते संयम : अखिलेश

    May 18, 2026

    जाली डिग्री और रजिस्ट्रेशन भी फर्जी, सहारा अस्पताल के आठ डॉक्टरों पर प्राथमिकी

    May 18, 2026

    कमिश्नर का दावा- अक्टूबर में शुरू हो जाएगा मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.