Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नीट पेपर लीक रू राहुल ने कहा बर्खास्त करो शिक्षा मंत्री को
    देश

    नीट पेपर लीक रू राहुल ने कहा बर्खास्त करो शिक्षा मंत्री को

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 18, 2026Updated:May 18, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 18 मई (ता)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने पीएम मोदी से मांग की कि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें। राहुल गांधी ने कहा कि करीब 22 लाख छात्रों की मेहनत बेकार हो गई और राहुल गांधी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि या तो प्रधानमंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त या इसकी खुद जिम्मेदारी लें। उन्होंने लिखा कि मोदी जी, धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें।
    बता दें कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं के चलते 3 मई को देश भर में हुई नीट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा रद्द होने पर देश के कई हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। अब 21 जून को दोबारा से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। कथित पेपर लीक पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख लोगों ने दो साल तक दिन रात एक कर परीक्षा की तैयारी की लेकिन उनका कठिन परिश्रम बेकार हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा देश जानता है कि परीक्षा से दो दिन पहले नीट का पेपर व्हॉट्सऐप पर बांट दिया गया था। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस पूरे मामले की जिम्मेदारी लेने से मना करने का भी आरोप लगाया।
    उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान जी, भारत के शिक्षा मंत्री कहते हैं कि मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। एक समिति ने सिफारिश की थी, लेकिन उन्होंने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि समिति में विपक्ष के लोग बैठे हुए हैं। इसका कोई मतलब नहीं है, इसकी कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि आरएसएस, बीजेपी और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के गठजोड़ ने देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मेरिट नहीं बल्कि वैचारिक संबद्धता के आधार पर वाइस चांसलरों और प्रोफेसरों की नियुक्तियां हो रही हैं। इनके बीच धन कमाने का गठजोड़ है और इन्होंने हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि आगर आपको कुलपति बनना है तो आपको ज्ञान या अनुभव की जरूरत नहीं। अगर आप आरएसएस से हो तो आप कुलपति बन सकते हैं लेकिन अगर आपकी विचारधारा आरएसएस से मेल नहीं खाती तो आप कुलपति नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि देश में 80 बार पेपर लीक हुए हैं जिसके कारण 2 करोड़ लोगों का भविष्य बर्बाद हो गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की।

    Desh NEET Paper Leak: Rahul Demands Sacking of Education Minister New Delhi Political Rahul Gandhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.