Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
    देश

    43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 17, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Meerut. पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर और तल्ख कर लिए हैं। दिन की शुरुआत से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी अधिक है कि दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों का दिन में घरों से निकलना दूभर हो गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। रविवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। दोपहर के समय गर्म हवाओं और लू जैसे हालात ने लोगों को खासा परेशान किया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। तेज धूप से बचने के लिए लोग अपने सिर और चेहरे को ढककर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। रविवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। दोपहर के समय गर्म हवाओं और लू जैसे हालात ने लोगों को खासा परेशान किया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। तेज धूप से बचने के लिए लोग अपने सिर और चेहरे को ढककर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

    भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है, जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है, जिससे उमस और गर्मी दोनों मिलकर लोगों को परेशान कर रही हैं।

    प्रदूषण का स्तर भी बिगड़ा
    गर्मी बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी लगातार खराब होता जा रहा है। मेरठ और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप, धूल और शुष्क मौसम के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में अधिक समय तक बने रहते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है।

    गर्मी से बचाव के उपाय
    फिजिशियन डॉक्टर संजीव शर्मा ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्का भोजन करें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई है। मौसम विभाग के अनुसार, यदि मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है, तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है।

    AQI dhoop tazza khabar uttar-pradesh news Weather
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.