नई दिल्ली/मुंबई, 25 मई (ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम रुद्रलोक रखा। बता दें कि इस कपल के मुंबई के साथ-साथ दिल्ली और लंदन में भी घर है, जहां ये लोग अक्सर आते-जाते रहते हैं। कपल का लंदन वाला घर वहां के सबसे पॉश इलाके नॉटिंग हिल में बना हुआ है। अब डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, तीन साल पहले खरीदा गया उनका यह बड़ा घर पड़ोसियों के साथ विवाद का कारण बन गया है।
कहा जा रहा है कि इलाके के कुछ लोग इस प्रॉपर्टी को लेकर नाराज हैं और मामला धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 2023 में लंदन के नॉटिंग हिल इलाके में 200 साल पुरानी एक आलीशान हवेली खरीदी थी। इस घर की कीमत करीब 21 मिलियन पाउंड यानी लगभग 270 करोड़ रुपये कही गई।
घर खरीदने के बाद कपल ने इसके अंदर बड़े बदलाव करने की योजना बनाई। वे घर की बाहरी दीवारों को वैसा ही रखना चाहते थे, लेकिन अंदर का पूरा हिस्सा नए तरीके से बनाना चाहते थे। उनकी योजना में बेसमेंट में स्विमिंग पूल और जमीन के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट बनाने का प्रस्ताव भी शामिल था।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि करीब तीन साल तक चले विवाद, आपत्तियों और अपीलों के बाद इस महीने की शुरुआत में आखिरकार घर के रेनोवेशन प्लान को मंजूरी मिल गई। लेकिन इसके बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ तनाव और बढ़ गया है। डेली मेल के अनुसार, कपल से जुड़ी एक कंपनी ने पास की रिहायशी बिल्डिंग ‘हिलक्रेस्ट’ में करीब 4 मिलियन पाउंड (लगभग 51 करोड़ रुपये) में पांच फ्लैट भी खरीदे हैं। कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि इन फ्लैट्स का इस्तेमाल हवेली में काम करने वाले स्टाफ के रहने के लिए किया जा सकता है।
एक निवासी ने आगे कहा कि अगर वे यहां तथाकथित ‘सोशल हाउसिंग’ के लिए लोगों को लाते हैं, तो माहौल और बदल जाएगा। यह एक अजीब तरह की धमकी लगती है। पूरा मामला ठीक नहीं लग रहा। कुछ फ्लैट्स में अभी कोई रह भी नहीं रहा है। कुछ की मरम्मत चल रही है। लेकिन पर्दे के पीछे से उनका यहां होने वाली चीजों पर असर है। यह कैसे सही माना जा सकता है?”
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि निवासियों को कथित तौर पर एक निजी बैठक के दौरान चेतावनी दी गई थी कि लगातार आपत्तियां उठाने पर फ्लैटों को “सोशल हाउसिंग” के लिए खोल दिया जा सकता है। एक अन्य निवासी ने दावा किया कि घर के मालिकों को डर था कि अगर वे इस मामले पर मीडिया से बात करना जारी रखेंगे, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

